भाजपा नेता मनोज सिन्हा बने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर का उप-राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया। उनकी नियुक्ति यहां के उपराज्यपाल जी.सी मुर्मू के अचानक इस्तीफा देने के एक दिन बाद हुई।

मुर्मू ने पूर्ववर्ती राज्य में अनुच्छेद 370 निरस्त होने के ठीक एक वर्ष पूरे होने और इस नए केन्द्र शासित प्रदेश की बागडोर संभालने के 9 महीने बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।  मुर्मू ने बुधवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा था।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जम्मू एवं कश्मीर के उपराज्यपाल मुर्मू के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया और इस पद पर सिन्हा को नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति भवन से गुरुवार को जारी हुए के एक बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति ने मनोज सिन्हा को जम्मू एवं कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया है।"

सिन्हा ने लोकसभा में तीन बार पूर्वी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।  सिन्हा ने रेल राज्य मंत्री और संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रूप में भी काम किया है।.

राकेश सिंह

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago