BJP में शोक की लहर, खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का निधन

भारतीय जनता पार्टी के खंडवा से सांसद (BJP Khandwa MP) और मध्य प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान (Nand Kumar Singh Passed Away) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने पूर्व अध्यक्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भाजपा सांसद चौहान कोरोना पीड़ित थे, उनका भोपाल के अस्पताल में इलाज चला, हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। यहीं पर इनका इलाज चल रहा था। वे पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर थे। 68 वर्षीय चौहान ने मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली।

नंदकुमार सिंह चौहान के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि, "लोकप्रिय जननेता नंदू भैया, हम सबको छोड़कर चले गये। हमारे सब प्रयास विफल हुए। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। मैं व्यथित हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नंदू भैया ने अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दिया। नंदू भैया की पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम पहुंचेगी। कल हम सब उन्हें विदाई देंगे। मैं उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं।"

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा, "भाजपा के वरिष्ठ नेता और खंडवा के लोकप्रिय सांसद नंदकुमार चौहान जी के दुखद निधन से स्तब्ध हूं। उन्होंने भाजपा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को गढ़ने में अहम भूमिका निभाई थी। नंदू भैया छह बार सांसद, दो बार प्रदेश अध्यक्ष, दो बार विधायक एवं तीन बार नगर पालिका अध्यक्ष रहे। वो केवल खंडवा ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नेता थे। उनकी सादगी, स्पष्टता, सौम्यता उनके व्यक्तित्व को अन्य से प्रथक बनाती थी।"

शर्मा ने आगे कहा, "उनका यूं अचानक जाना भाजपा परिवार ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से विनम्र प्रार्थना है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने का संबल दें।"

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago