CDS Bipin Chandra Rawat का Mi-17V5 Helicopter कैसे हुआ क्रैश, Photos देख कांप उठेगी रूह

भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को ले जा रहा एक एमआई-17 हेलिकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुरनूल में क्रैश हो गया। बताया गया है कि इस हेलिकॉप्टर में उनकी पत्नी के साथ कुछ और सैन्य अधिकारी भी शामिल थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, वहीं कुछ और गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को स्थानीय वेलिंग्टन बेस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। हालांकि, सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसे में कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

इस बीच गंभीर घायलों के लिए एयर एंबुलेंस को तैनात कर दिया गया है। जिसके द्वारा ज्यादा गंभीर घायलों को दिल्ली या सेना के नजदीकी बड़े अस्पताल में लाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से ये हादसा हुआ है। इस हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत, उनका डिफेंस स्टाफ, जिसमें ब्रिगेडियर एस. एल. लिड्डर, लेफ्टिनेंट जनरल शामिल थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उनकी हालत के बारे में संसद में बयान देंगे। आपको बता दें कि भारतीय सेना का Mi-17V5 सबसे सुरक्षित हेलीकॉप्टरों में से एक है। वीवीआईपी उड़ान के लिए इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल होता रहा है।

पीएम मोदी ने लद्दाख और केदरानाथ तक की यात्रा इसी हेलीकॉप्टर से की थी। इसे बेहद सुरक्षित कॉकपिट माना जाता है। यह डबल इंजन का हेलीकॉप्टर है, जिससे एक इंजन में खराबी आने पर दूसरे इंजन के सहारे सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके। इस हेलीकॉप्टर की तुलना चिनूक हेलीकॉप्टर से की जाती है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago