उत्तर प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा उप-चुनाव को प्रतिष्ठा का मुद्दा बनाया

उत्तर प्रदेश में 8 सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को भाजपा ने प्रतिष्ठा का सवाल बनाकर तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी है। सरकार और संगठन की ओर से रणनीति बनाकर किला फतह करने की कोशिश होने लगी है। जमीन पर जनता की नब्ज टटोलने के लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और सरकार के दोनों उप-मुख्यमंत्री खुद मैदान पर उतरे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव पहले कानपुर में प्रदेश सरकार में मंत्री रहीं स्वर्गीय कमलरानी वरुण के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला। इसके बाद वह देवरिया दौरे पर हैं। वहां पर पूर्व विधायक जनमेजय सिंह के निधन के कारण उपचुनाव होने हैं। इन बैठकों में वह चुनावी तैयारियों के साथ विपक्ष की ताकत की थाह लेने में जुटे हैं।

उधर, सरकार की ओर से दोनों उप-मुख्यमंत्रियों को भी चुनाव जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी क्रम में उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर की घाटमपुर विधानसभा पहुंचे। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान 272 करोड़ की लागत से 212 किमी. लम्बी सड़कों और 71 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। चुनावी शंखनाद करते हुये वे बोले कि 2020 के उपचुनाव को लेकर तैयार रहें और भाजपा को वोट देकर कमलारानी जी को सच्ची श्रद्धांजलि दें। इस दौरान उन्होने आनूपुर मोड़ से परास चौराहा मार्ग का नाम कमलरानी के नाम से करने की घोषणा भी की। इसके अलावा अब उनका दौरा रामपुर, बुलंदशहर, अमरोहा और फिरोजाबाद का है।

उप-मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने भी उन्नाव की बंगरमऊ की सीट से सारे समीकरण दुरूस्त करने शुरू कर दिये हैं। इसके बाद वह टुंडला जाएंगे। इन सभी के साथ संगठन के लोग भी वहां पर पहले से मौजूद रहते हैं, जो जमीनी फीडबैक देते हैं।

राजनीतिक जानकार राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि जिन 8 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उनमें से 6 सीटें भाजपा के पास थीं। भाजपा सत्तारूढ़ दल है, ऐसे में उसके लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का विषय है। भाजपा चाहेगी कि 8 सीटें न जीत पाए तो कम से कम 6 सीटों पर जीत बरकरार रखे।

भाजपा के प्रदेश मंत्री चन्द्रमोहन ने कहा कि, "भाजपा हर चुनाव को लेकर संजीदा रहती है। हमारी पार्टी ने पूरी तैयारी कर रखी है। भाजपा सरकार की बहुत सारी उपलब्धियां हैं, इस कारण जनता भाजपा के प्रत्याशियों को निश्चित तौर पर विजयी बनाएगी।".

डॉ. शफी अयूब खान

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago