यूपी, उत्तराखंड और गोवा में लौटेगी BJP, मणिपुर भी होगा भगवा, जानें क्या कहती है सर्वे

मोदी मैजिक कमा नहीं है बल्कि और बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। इसके पहले लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। लेकिन  ABP C-Voter के सर्वे में यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में फिर से बीजेपी की सरकार बनने के आसार हैं। वहीं, पंजाब में मामला फंसता नजर आ रहा है। यहां बताना जरूरी है कि सर्वे का सैंपल साइज 1,07,193 था और इसमें पांचों राज्यों के लोग शामिल थे। तो चलिए जानते हैं किस राज्य में क्या है जनता का मूड।

उत्तर प्रदेश की बात करें तो राज्य में कुल 403 सीटें हैं. सर्वे के मुताबिक, यहां फिर बीजेपी की सरकार बन सकती है. वहीं समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन वाले दल दूसरे नंबर पर आ सकते हैं।  उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 213 से 221 सीटें मिल सकती हैं, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 152-160 सीटें मिलती दिख रही हैं। बीएसपी को 16 से 20 सीटें, कांग्रेस को 6 से 10 सीटें और अन्य को 2 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

पिछले चुनाव में बीजेपी को 325 और सपा को 48 सीटें मिली थीं। बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें हासिल हुईं थीं। नुकसान और फायदे की बात करें तो बीजेपी को करीब सौ  सीटों का नुकसान हो रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी को इतनी ही सीटों का फायदा होता दिख रहा है। प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस का कमाल सर्वे में नहीं दिख रहा है।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में पंजाब में मामला फंसता हुआ दिख रहा है। पंजाब के सर्वे ने सबको चौंका दिया है, क्योंकि सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी बनकर उभरती दिख रही है, मगर बहुमत के आंकड़े को पार करने वाली एक भी पार्टी नहीं दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 42-50 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं अकाली दल को 16-24 और भाजपा को 1 सीट का अनुमान है। यहां सबसे अधिक फायदा आम आदमी पार्टी को होता दिख रहा है। आम आदमी पार्टी के खाते में 47 से 53 सीटें जाती दिख रही हैं। पंजाब में सीटों की कुल संख्या 117 है।

अगले साल उत्तराखंड के चुनाव में एक बार फिर से भाजपा वापसी कर सकती है। हालांकि, मुकाबला कांटे की टक्कर का होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 41 फीसदी, कांग्रेस को 36 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 12 फीसदी और अन्य को 11 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सीटों की अगर बात करें तो राज्य में भाजपा को 36-40 सीटें, कांग्रेस को 30-34 सीटें, आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें और अन्य को 0-1 सीट मिल सकती है। बता दें कि उत्तराखंड में कुल सीटों की संख्या 70 है।

एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा सबसे ज्यादा सीटों के साथ राज्य में एक बार फिर से अपनी सरकार बना सकती है। पिछली बार राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी, लेकिन वह राज्य में सरकार नहीं बना पाई थी। सर्वे के अनुसार, गोवा में भाजपा को 19 से 23 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 2 से 6 सीट, आम आदमी पार्टी को 3 से 7 और अन्य को 4 से 12 सीटें मिल सकती हैं। अगर वोटों के लिहाज से देखें तो भाजपा को 36 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि, कांग्रेस 19 फीसदी, आप 24 फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं।

सर्वे के अनुसार मणिपुर में भाजपा को 25 से 29 सीटें आ सकती हैं। हालांकि, सरकार बनाने के लिए वहां पर कम से कम 31 सीटों की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, कांग्रेस को 20 से 24 सीटें, एनपीएफ को 4 से 8 सीटें और अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं। अगर वोट फीसदी के हिसाब से देखें तो भाजपा को मणिपुर चुनाव में 39 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि कांग्रेस को 33 फीसदी, एनपीएफ को 9 फीसदी और अन्य को 19 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago