Hindi News

indianarrative

बेशर्म हुई AAP सरकार! तजिंदर पाल बग्गा को पगड़ी तक न पहनने दी- बदला ले रहे केजरीवाल

punjab police dragged Tajinder Pal Bagga without turban

अंजरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करने पर दिल्ली भाजपा प्रवक्ता तजिंदर पाल बग्गा को पंजाब पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस ने बताया कि, शुक्रवार सुबह उचित कानून प्रक्रिया के बाद बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। उन्हें यहां (पंजाब) लाया जा रहा है और कोर्ट में पेश किया जाएगा। बाजपा का कहना है कि, केजरीवाल बदला ले रही है। सबसे बड़ी बात यह कि पंजाब पुलिस ने बग्गा को पगड़ी तक पहनने नहीं दी जो बेहद ही शर्म की बात है।

भाजपा ने कहा है कि, पंजाब में एक सिख नेता मुख्यमंत्री है, उसके बाद भी तजिंदर पाल बग्गा को बिना पगड़ी के ही पुलिस घर से उठा ले गई। भाजपा ने पंजाब सरकार पर सिख के अपमान का आरोप लगाया है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी पूरी तरह से अवैध है और अरविंद केजरीवाल बदले की कार्रवाई करने में जुटे हैं। भाजपा ने कहा, केजरीवाल भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुप कराना चाहते हैं, वे पंजाब की पुलिस का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं।

वहीं, बग्गा के पिता ने एफआईआर दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि, पंजाब पुलिस अचानक सुबह उनके घर आ धमकी और तजिंदर पाल बग्गा को घसीटते हुए ले गई। यह भी नहीं बताया कि उन्हें ले जाया जा रहा है। यही नहीं बुजुर्ग प्रीतपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस के ऐक्शन का जब हमने विरोध किया तो पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने मुंह पर मुक्का मारा। उन्होंने कहा, शुक्रवार को सुबह पंजाब पुलिस के करीब 15 लोग मारे घर में घुस आए। उन्होंने मेरे चेहरे में मुक्का मारा, जब मैं वीडियो बनाने लगा। उन्होंने जबरन मुझे बिठा दिया और फोन ले लिया। तजिंदर ने कपड़ा मांगा ताकि वह अपने सिर को ढंक सके। सुबह 8:30 बजे उन्होंने तजिंदर पाल को पकड़ा और उसे घसीटते हुए ले गए।

वहीं, तजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया करते हुए केजरीवाल पर तंज कसा है कि, प्रिय छोटे भाई भगवंत मान। ख़ुद्दार पंजाब ने 300 साल में, दिल्ली के किसी असुरक्षित तानाशाह को अपनी ताक़त से कभी नहीं खेलने दिया। पंजाब ने तुम्हारी पगड़ी को ताज सौंपा है किसी बौने दुर्योधन को नहीं।पंजाब के लोगों के टैक्स के पैसों व उनकी पुलिस का अपमान मत करो पगड़ी सम्भाल जट्टा।