अगले साल गणतंत्र दिवस परेड का अलग होगा नजारा, देखिए राजपथ से लेकर संसद भवन तक क्या क्या बदल जाएगा?

गणतंत्र दिवस परेड अगले साल नवीनीकृत राजपथ पर आयोजित की जाएगी क्योंकि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को एक ऐसा अवसर मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा।

गणतंत्र दिवस परेड अगले साल नवीनीकृत राजपथ पर आयोजित की जाएगी क्योंकि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य नवंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नागरिकों को एक ऐसा अवसर मिलेगा जिस पर उन्हें गर्व होगा।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, अब तक का काम संतोषजनक रूप से हो रहा है और काम की रफ्तार ठीक है, सबकुछ अपने समय पर हो रहा है। बताते चलें कि, इस प्रोजेक्ट पर मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि, राजपथ पुनर्विकास परियोजना में बड़े पैमाने पर पत्थर का काम, अंडरपास का निर्माण और अंडरग्राउंट ब्लॉक का काम चल रहा है। इस परियोजना में बागवानी और पार्किंग के लिए भी पर्याप्त जगह है। इस प्रोजेक्ट पर अधिकारियों का कहना है कि यहां कृत्रिम तालाबों पर बाहर पुल बन रहे हैं। राजपथ पर आने वाले लोगों को यह नजारा आकर्षित करेगा। सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का काम नवंबर तक पूरा हो जाएगा।

इस प्रोजेक्ट के तहत संसद भवन की नई बिल्डिंग और उस इलाके को नए सिरे से बसाया जा रहा है। संसद भवन की नई बिल्डिंग का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के तहत किया जा रहा है। इस परियोजना पर 971 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। नया संसद भवन त्रिकोणीय आकार का होगा, साल 2022 में देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस तक इसके तैयार होने की उम्मीद है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago