नहीं रहे चिपको आंदोलन के नेता… प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख, कहा- देश के लिए बहुत बड़ी क्षति

मशहूर पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के प्रणेता रहे सुंदर लाल बहुगुणा ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे ऋषिकेश एम्स में 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 8 मई को अस्पताल में भर्ती किया गया। गुरुवार शाम तक उनकी हालत स्थिर थी। उनके निधन पर उत्तराखंड बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया पर श्रद्धाजंलि दी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

8 मई को एम्स ऋषिकेश में हुए थे एडमिट

एम्स ऋषिकेश में भर्ती 94 वर्षीय पर्यावरणविद सुंदर लाल बहुगुणा को कोरोना के साथ ही निमोनिया भी हो गया था। उन्हें सिपेप मशीन सपोर्ट पर रखा गया था और उनका ऑक्सीजन सेचूरेशन लेवल 86 फीसदी पर आ गया था। एम्स में चिकित्सक उनके ब्लड शुगर लेवल और ऑक्सीजन लेवल को संतुलित करने में जुट थे लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वह डायबिटीज के मरीज भी थे। कोविड आईसीयू वार्ड में भर्ती बहुगुणा को अब एनआरबीएम मास्क ( नॉन रिब्रीथर मास्क) के माध्यम से आठ लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। संस्थान के चिकित्सकों की टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी व उपचार में जुटी थी।

पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा- देश के लिए बहुत बड़ी क्षति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी का निधन हमारे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के हमारे सदियों पुराने लोकाचार को प्रकट किया। उनकी सादगी और करुणा की भावना को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। मेरे विचार उनके परिवार और कई प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति…

उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने व्यक्त किया गहरा शोक

उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त किरते हुए कहा कि चिपको आंदोलन को जन जन का आंदोलन बनाने वाले श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी का निधन न केवल उत्तराखंड और भारतवर्ष बल्कि समस्त विश्व के लिये अपूरणीय क्षति है। सामाजिक सराकारों व पर्यावरण के क्षेत्र में आई इस रिक्तता को कभी नहीं भरा जा सकेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, और शोकाकुल परिजनों को धैर्य व दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट करते हुए लिखा, ''प्रख्यात पर्यावरणविद श्री सुंदरलाल बहुगुणा जी का निधन समाज की अपूरणीय क्षति है। पर्यावरण संरक्षण हेतु आपके द्वारा किए गए प्रयास प्रेरणास्पद हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को आपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति…

अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल अस्पताल पहुंच परिजनों को दी सांत्वना

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गहरा शोक व्यक्त किरते हुए बहुगुणा के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। बहुगुणा के निधन की खबर सुनते ही प्रेमचंद अग्रवाल एम्स ऋषिकेश पहुंचकर उनके परिजनों को दुख व्यक्त करते हुए अपनी सांत्वना दी।

उन्होंने कहा कि, विश्व विख्यात चिपको आंदोलन के प्रणेता रहे सुंदरलाल बहुगुणा ने जीवन पर्यंत वृक्षों के प्रति लोगों में मोह जागृत करने, पर्यावरण संरक्षण, हिमालय और नदियों के संरक्षण के लिए कई आंदोलनों की अगुआनी की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बहुगुणा समाज के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत का कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भले ही शरीर से उनका निधन हो गया है, परंतु उनके द्वारा किए गए कार्य प्रत्येक व्यक्ति के दिल में हमेशा अमर रहेंगे।

हेस्को के संस्थापक पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी भी बहुगुणा के निधन की खबर सुनते ही एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

उनके निधन के कुछ देर पहले ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने फोन कर उनकी तबीयत की जानकारी ली थी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago