Unlock: यूपी समेत कई राज्य आज से हो रहे हैं अनलॉक, मिलेगी छूट, जानिए क्या खुला रहेगा और क्या बंद

देश 1 जून से अनलॉक की शुरू हो रही है। यानी कई राज्यों में कोरोना के दौरान लगाया गया लॉकडाउन आज से अनलॉक किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में 1 जून यानी आज से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। वहीं, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में तो कल यानी 31 मई से ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्य ऐसे भी हैं जहां अभी भी ऐहतियात लॉकडाउन जारी रहने वाला है।

यूपी

यूपी के 61 जिले कोरोना कर्फ्यू में ढील के साथ अनलॉक हो गए हैं। सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार 600 से अधिक कोरोना केस वाले जिलों को छोड़कर अन्य जिलों को कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है। ढील देने वाले जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक कुछ शर्तो पर ढील दी गई है। शनिवार और रविवार साप्ताहिक बंदी रहेगा। कंटेनमेंट जोन में सभी गतिविधियों पर रोक जारी रहेगी। इसके साथ ही रात्रिकालीन कर्फ्यू शाम के 7 बजे से अगले दिन सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा।

नई गाइडलाइन के अनुसार, दुकानों पर दुकानदार व स्टाफ के लिए मास्क, दो गज की दूरी और सेनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। यही अनिवार्यता ग्राहकों के लिए भी लागू होगी। फ्रंटलाइन सरकारी विभागों में सभी कर्मचारी आएंगे। वहीं अन्य सरकारी विभागों में अधिकतम 50 प्रतिशत की उपस्थिति के साथ काम होगा। सभी कार्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से स्थापित किया जायेगा। निजी कंपनियों के कार्यालय भी मास्क की अनिवार्यता, दो गज की दूरी और सेनेटाइजर के प्रयोग के साथ खुलेंगे।

मघ्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में आज से शुरू हो रही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपने संबोधन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विस्तार से बताया कि क्या रियायतें मिलेंगी और किम गतिविधियों पर प्रतिबंध जारी रहेंगे। सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन, खेल और मनोरंजन संबंधी गतिविधियां, मेले, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक प्रशिक्षण और कोचिंग संस्थान, सिनेमा घर, थिएटर और पिकनिक स्पॉट पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

शादी में अधिकतम 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। मंदिर या अन्य धार्मिक तथा पूजा स्थलों पर एक बार में 4 लोग मौजूद रह सकते हैं।अंतिम संस्कार और मृत्युभोज में अधिकतम 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति है। वहीं, दफ्तरों में 100 फीसदी अधिकारी और 50 फीसदी कर्मचारियों को अनुमति दी गई है। अस्पताल, नर्सिंग होम, क्लीनिक, मेडिकल इन्श्योरेंस कम्पनीज, अन्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं, दवा की दुकानों, राशन और किराना दुकानें, फल और सब्जियां, डेयरी पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

राजस्थान

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने सोमवार को प्रदेश में लागू सख्त लॉकडाउन में राहत का ऐलान किया है। व्यावसायिक एवं अन्य गतिविधियों में राहत देने के लिए 2 जून से आगामी आदेशों तक त्रि-स्तरीय जन अनुशासन मॉडिफाइड लॉकडाउन लागू किए जाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूरे प्रदेश को हरे, पीले और लाल क्षेत्र यानी ग्रीन, येलो और रेड जोन में बांटा जायेगा।

प्रदेश के समस्त सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत कार्मिकों की उपस्थिति के साथ प्रातः 9:30 बजे से शाम 4 बजे तक अनुमत होंगे, 7 जून, 2021 से सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत की क्षमता के साथ अनुमत होंगे। प्रदेश में जिले के अंदर (Intra-District) अपने निजी वाहनों से आवागमन मंगलवार से शुक्रवार प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही अनुमत होगा और 8 जून के बाद मंगलवार से शुक्रवार प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक समस्त राज्य में आवागमन की अनुमति होगी। रेलवे, मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट से आने/जाने वाले व्यक्तियों को यात्रा टिकट दिखाने पर आवागमन की अनुमति होगी। दूरसंचार, इंटरनेट सेवाएं, डाक सेवाएं, कुरियर सुविधा, प्रसारण एवं केबल सेवाएं, आईटी एवं आईटी संबंधित सेवाएं अनुमत होंगी।

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में करीब 42 दिनों के बाद सोमवार 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि दिल्ली में मेट्रो सेवा इस हफ्ते भी बंद रहने वाली है। इसके अलावा गैर जरूरी सेवाओं के लिए भी कर्फ्यू 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए जारी रहेगा। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, प्रोडक्शन यूनिट और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर कामगारों और कर्मचारियों को जाने की अनुमति होगी लेकिन उन्हें आवाजाही के लिए ई-पास लेने होंगे। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कुछ दुकानें भी खुलीं।

वहीं कुछ राज्य अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने लॉकडाउन को बढ़ाने का निर्णय किया है। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में 7 जून का लॉकडाउन जारी रहेगा। वहीं, बिहार और उत्तराखंड में 8 जून तक पाबंदी जारी रहेगी। पंजाब ने भी 10 जून तक लॉकडाउन को जारी रखने का निर्णय लिया है। महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य हैं जहां लॉकडाउन की पाबंदियां 15 जून तक लागू रहेंगी। तमिलनाडु और कर्नाटक में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago