कोरोना की दूसरी लहर हुई तेज, नए वेरिएंट से बढ़ा खतरा, जानिए कितना खतरनाक है ये

कोरोना के बढ़ते मामले एक बार फीर से खतरे की घंटी बजा रही है।  देश में आज एक दिन में 50 हजार से अधिक कोरोना के केस मिले। स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के देश में 53,476 मामले सामने आए हैं। करीब 5 महीनों के बाद देश में इतना बड़ा संक्रमण का आंकड़ा सामने आया है। 24 घंटों में 26,490 मामले रिकवर हुए हैं। जबकि मौतों की संख्या 251 है। नए आंकड़ों के बाद देश में कुल मामलों की संख्या 1,17,87,534 हो गई है। वहीं अब तक 1,12,31,650 मामले रिकवर हो चुके हैं। देश में इस वक्त एक्टिव केस 3,95,192 हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा 1,60,692 हो गया है।

कोरोना की इस ताजा लहर में कई तथ्य ऐसे हैं, जो डराने वाले हैं। इनमें सबसे अहम है भारत में कोरोना के डबल म्यूटेंट और वेरिएंट का पाया जाना। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीते दिन ही बताया था कि भारत में कोरोना के नए वेरिएंट मिल गए हैं, कुछ राज्यों में इसके मामले काफी अधिक पाए गए हैं। स्वास्थय मंत्रालय के कल एक प्रेस रिलीज की है जिसमें बताया गया है कि भारत में कोरोना के तीन नए वेरिएंट मिले हैं।

कितना खतरनाक है ये वेरिएंट?

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने सरकार को फिर संकट में खड़ा कर दिया है। मौजूदा वक्त में देश में कुल 771 मामले कोरोना के नए वेरिएंट से जुड़े हैं। अलग-अलग लैब में करीब दस हजार पॉजिटिव सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 771 मामले नए वेरिएंट वाले मिले हैं। इनमें सबसे अधिक यूके वेरिएंट के केस हैं, जिनकी संख्या 736 है। जबकि साउथ अफ्रीकन वेरिएंट के 34 और ब्राजीलियन वेरिएंट का 1 केस सामने आया है।

भारत में जो अबतक कोरोना वायरस के मामले सामने आए थे, वो SARS-CoV-2 वेरिएंट के थे। लेकिन जो दो नए म्यूटेंट वेरिएंट मिले हैं उनका नाम E484Q and L452R है। जो यूके से संबंधित हैं। दिसंबर 2020 के बाद से ही महाराष्ट्र में इससे संबंधित केस बढ़े हैं, जिसका जिक्र स्टडी में भी किया गया है।

नए कोरोना के मामलों में महाराष्ट्र का आंकड़ा सबसे बड़ा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में में कोरोना के 31,855 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के हर दिन हज़ारो नए केस सामने आने के बाद बीड, परभणी और नांदेड़ में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने भी महाराष्ट्र के लिए कोरोना की नई गाइडलाइंस जारी की है। अच्छी खबर है कि बुधवार को दिन भर में राज्य में 15,098 संक्रमित ठीक होकर अपने घरों को लौट गए। हालांकि 95 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा दी। गुजरात ने बुधवार को 1,790 मामलों के साथ अपनी सबसे ज्यादा गिनती दर्ज की। महाराष्ट्र और गुजरात के अलावा, 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने उच्चतम मामलों को जनवरी या उससे पहले दर्ज किया था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago