COVID-19: भारत में मामले 93 लाख के पार

<p id="content">भारत में एक दिन में COVID-19 के 43,082 नए मामले सामने आए, जिसके बाद देश में कुल मामलों की संख्या 93,09,787 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। 7 नवंबर के बाद से लगातार 20वें दिन भारत में COVID-19 के मामले 50 हजार से कम दर्ज किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 से 492 मौतें हुई, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा 1,35,715 हो गया। देश में फिलहाल 4,55,555 सक्रिय मरीज हैं, जबकि 87,18,517 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 39,379 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जहां रिकवरी रेट 93.66 फीसदी है, वहीं देश में मृत्यु दर 1.46 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में फिलहाल 85,963 COVID-19 के सक्रिय मरीज हैं, जबकि यहां 46,813 मौतें हो चुकी हैं। राज्य में 18,02,365 मरीज रिकवर होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश और कर्नाटक का नंबर आता है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोनावायरस के 5,475 मरीज सामने आए। इस दौरान वहां 91 मौतें हुई। दिल्ली में COVID-19 के कुल 5.51 लाख मामले दर्ज हो चुके हैं।</p>.

रोहित शर्मा

Guest Author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago