Delhi Weather: दिल्ली में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड से कांपा शहर, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

आज राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। सुबह से ही बारिश का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली में कई-कई इलाकों में अभी भी हल्की बारिश हो रही है और तेज हवाएं जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था। शहर का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

22/01/2022: 02:10 IST; Light intensity rain would occur over and adjoining areas of entire Delhi and NCR (Loni Dehat, Hindon AF Station, Ghaziabad, Indirapuram, Chhapraula, Noida, Dadri, Greater Noida, Gurugram, Faridabad, Manesar, Ballabhgarh) Kurukshetra, Kaithal, Narwana,

— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 21, 2022

आईएमडी के अनुमान के अनुसार, बारिश खत्म होने के बाद एक बार फिर ठंड का दौर शुरू होगा और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। विभाग की मानें तो न्यूनतनम तापमान 7 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। वहीं दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सुबह से शाम तक घना कोहरा छाया रह सकता है।

Raining in Delhi-NCR #WeatherUpdate pic.twitter.com/L2suhPhW0b

— Robin Tyagi (@RobinTy08402270) January 22, 2022

इस बीच, सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च के अनुमानों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 353 पर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों प्रदूषकों का स्तर क्रमशः बहुत खराब और खराब श्रेणी में था। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब माना जाता है, फिर 401 और 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago