Delhi Monsoon: गर्मी और लू से मिलने वाली है राहत, बारिश में भीगने के लिए हो जाए तैयार- इस दिन से झमाझम होगी बरसात

इस वक्त देश की राजधानी नई दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। धूप चूभने लगी है। सुबह ही 9 से 10 बजे के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जा रहा है और दोपहर आते-आते तो धूप इतनी तेज हो जा रही है कि इसे सहन कर पाना मुश्किल है। लू भी खूब चल रही है। ऐसे में लोगों को मानसून के आने का इंतजार है। वैसे इस पूरे महीने में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार और झारखंड के इलाकों में लू का प्रकोप सोमवार तक जारी रहेगा। हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अच्छी खबर भी दी और बताया गया कि कब तक मानसून आना शुरू होगा। दक्षिण-पश्चिम मुंबई में मानसून पहुंच भी गया है और बाकी राज्यों में भी जल्द दस्तक देगा।

राजधानी दिल्ली में सोमवार को तेज गर्मी व लू का सितम जारी रहा। वहीं, बुधवार से हल्की बारिश होनी शुरु हो सकती है। बुधवार से शनिवार तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बृहस्तपिवार को तेज बारिश की संभावना है। ऐसे में भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम 43.7 और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज हुआ। रविवार को अधिकतम तापमान 43.9 और न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार दिल्ली में सबसे गर्म इलाका नजफगढ़ रहा, जहां तापमान 46.6 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं मुंगेशपुर में 46.3, स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 46 व रिज में पारा 45.5 डिग्री दर्ज हुआ।

आईएमडी की माने से बुधवार से हल्कि बारिश शुरू होने की संभावना है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। बृहस्पतिवार को तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि हवाओं की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। हल्की बारिश का दौर शनिवार तक जारी रहेगा। इस कारण से 44-45 डिग्री चल रहा तापमान शुक्रवार से लुढ़कना शुरू होगा और सप्ताह के अंत में यह 36 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago