Weather Updates: दिल्ली में अब लू का भी खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 5 दिन हीट वेव का कहर

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में अगले 5 दिनों तक भीषण लू चलने की चेतवानी जारी की है। साथ ही मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मार्च में बारिश न होने के कारण अभी से इतनी भीषण गर्मी पड़नी शुरू गई है। आम तौर पर, दिल्ली में मार्च में औसतन 15.9 मिमी बारिश होती है। इस बीच, दिल्ली में सोमवार को मौसम का इस सीजन का सबसे गर्म दिन 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: काली शक्तियों ने डाला डेरा तो चुटकीभर नमक करेगा खात्मा, ये उपाय करने से उल्टे पांव भागेंगी बुरी नजर

साथ ही कई जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नरेला में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री अधिक 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया है कि तापमान में सिर्फ 2-3 डिग्री सेल्सियस का ही बदलाव देखने को मिल सकता है। गुजरात के कुछ इलाकों में भी लू तलने की संभावना है। ऐसे में वहां के तापमान की बात करें तो अहमदाबाद का न्यूनतम तापमान आज 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- अप्रैल में ये 4 राशि वाले जिएंगे राजा-महाराजा वाली जिंदगी, हर किसी पर चलाएंगे हुक्म, गुलाम होगी किस्मत

दिन में तेज धूप से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल होगा। इसके अलावा, राजस्थान के जयपुर का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की संभावना है। 0 मार्च 2022 से 1 अप्रैल 2022 तक प्रदेश के उत्तर पूर्वी भागों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है। एक अप्रैल को प्रदेश के औरंगाबाद, कैमूर, गया, नवादा में लू की भी संभावना है। दिन के तापमान में अगले तीन से चार दिनों में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago