जश्न में डूबा Draupadi Murmu का गृहनगर, बीस हजार लड्डू से लेकर जोरो शोरों से चल रही है इन चीजों की तैयारी

गुरुवार का दिन राजनीति से जुड़े कुछ लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। जी हां, इन दिनों राजनितिक गलियारों में राष्ट्रपति पद के लिए प्रशासनिक तैयारी चल रही हैं। आज यानी 22जुलाई को भारत के नए राष्ट्रपति के नाम पर मुहर लग जाएगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार को 11बजे संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। गौरतलब है, एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। लेकिन खास बात अभी तो परिणाम घोषित नहीं हुए हैं लेकिन द्रौपदी मुर्मू के गृह नगर रायरंगपुर में उनकी जीत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आइए जानते हैं कि उनके गृहनगर में कैसी तैयारी चल रही है।

आदिवासी नृत्य की योजना

मालूम हो,  एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत की काफी ज्यादा उम्मीद है। उनका गृहनगर ओडिशा के रायरंगपुर में स्थित है। वहां बड़े पैमाने पर जश्न की तैयारी जारी है। कई जगहों पर मिठाइयां बन रही हैं तो वहीं उनके गांव सहित आसपास के कई गांव के लोगों ने विजय जुलूस और आदिवासी नृत्य की योजना बनाई है।

स्थानीय भाजपा इकाईवहीं स्थानीय भाजपा इकाई परिणाम घोषित होने के बाद जश्न की योजना बना रही है। स्थानीय भाजपा नेता तपन महंत ने कहा कि हम बीस हजार लड्डू तैयार कर रहे हैं और मुर्मू को बधाई देने के लिए 100बैनर लगाए हैं। उधर जिस स्कूल में मुर्मू ने पढ़ाई की थी वहां के प्रधानाध्यापक ने याद किया कि वह एक मेधावी छात्रा थी और लोगों की सेवा करना चाहती थी।

इस योजना की तैयारी

इसके अलावा भाजपा ने गुरुवार को मतगणना के बाद मेगा 'अभिनंदन यात्रा' की योजना भी बनाई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर उनकी ऐतिहासिक जीत के प्रतीक मार्च का नेतृत्व करेंगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू की लगभग निश्चित जीत का जश्न मनाने के लिए पंत मार्ग पर दिल्ली भाजपा कार्यालय से रोड शो शुरू होने वाला है।

बताते चले,  मुर्मू झारखंड के पूर्व राज्यपाल और ओडिशा की पूर्व मंत्री भी हैं। वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। संसद भवन में राष्ट्रपति चुनाव के लिए पड़े वोटों की गिनती कुछ मिंटो पहले शुरू हो गयी है। इस चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा मैदान में हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago