'किसानों से होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता छोड़ इटली चले गये राहुल'

भाजपा के राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने राफेल विमान खरीद और नागरिक कानून की तरह नये कृषि कानून को लेकर भी लोगों को गुमराह किया है। कांग्रेस की सरकार ने पंजाब के किसानों को बरगलाया है। कुछ बड़े किसानों को मंडी और ठेका खेती को लेकर गलत तरीके से प्रेरित किया गया है। वहीं, किसानों और सरकार के बीच महत्वपूर्ण वार्ता होने वाली है, तब राहुल गांधी बिना कोई कारण बताए इटली चले गए। वे संसद का सत्र छोड़कर भी छुट्टी मनाने विदेश जा चुके हैं। ऐसा कर उन्होंने किसानों के साथ धोखा किया।

सुशील मोदी ने ट्वीट किया, राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद यादव ने बार-बार साबित किया कि वंशवादी राजनीति के राजकुमार देश को जिम्मेदार विपक्ष नहीं दे सकते। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी चमकी बुखार, बाढ़-जल जमाव और विधानमंडल सत्र के समय बिहार से गायब रह चुके हैं। देश जानना चाहता है कि जो लोग पीएम की पारदर्शी और उद्देश्यपूर्ण कूटनीतिक विदेश यात्राओं पर अनर्गल सवाल पूछते थे, वे अपनी यात्राएं इतनी रहस्यमयी क्यों रखना चाहते हैं। कांग्रेस 2 करोड़ किसानों के हस्ताक्षर लेने का दावा कर रही है। उसे बताना चाहिए कि उसने हस्ताक्षर अभियान कब चलाया।

बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने आरोप लगाया है कि देश के संविधान पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पहली बार संवैधानिक संस्थाएं सरकार के हाथ के खिलौना के रूप में दिखने लगी हैं। सरकार के विरोध में खड़ा होने का मतलब ऐसी संस्थाओं के निशाने पर आना है। ये आरोप उन्होंने कांग्रेस के 136वां स्थापना दिवस पर पार्टीजनों को संबोधित करते हुए लगाए। विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने भी कांग्रेसजनों को संबोधित किया। पार्टीजनों ने सेवा दल का 98वां दल दिवस भी उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस ध्वज फहराया व सेवा दल के मुख्य संगठक रामानन्द सिंह को नया झंडा प्रदान किया।.

रोहित शर्मा

Guest Author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago