बंगाल-असम में पहले चरण के मतदान वाले दिन ही BJP पर टूटा दुखों का पहाड़

<p>
दक्षिणी त्रिपुरा के गोमती जिले में एक वाहन के पलटने से तीन महिलाओं सहित कम से कम चार भाजपा नेताओं की मौत हो गई है और आठ अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं संग तीन महिला व एक पुरूष मैक्सी ट्रक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। तभी अचानक नियंत्रण खो देने से गाड़ी पलट गई। शुक्रवार रात को चेलागंग में हुए इस हादसे में चार स्थानीय भाजपा नेताओं की मौत हो गई।</p>
<p>
गंभीर रूप से घायल हुए आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक उर्वशी कन्या जमातिया (45), ममता रानी जमातिया (26), रचना देवी जमातिया (30) और गहिन कुमार जमातिया (65) अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं संग 6अप्रैल को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के चुनाव के संबंध में आयोजित एक सार्वजनिक बैठक में भाग लेने के बाद नतून बाजार में अपने घर लौट रहे थे।</p>
<p>
मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष माणिक साहा ने घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago