Hindi News

indianarrative

G-20 Summit: RRR फिल्म के गीत नाटू नाटू पर थिरके विदेशी मेहमान, वीडियो हुआ वायरल

G-20 Summit: RRR फिल्म के गीत नाटू नाटू पर थिरके विदेशी मेहमान

भारत में समिट के लिए विदेशी मेहमान आए हुए है। चारो तरफ सिर्फ की ही बात हो रही है। बुधवार को चंडीगढ़ में जी-20(G-20) देशों के कृषि प्रतिनिधियों की दूसरी बैठक शुरू हुई है। इस बैठक में उस वक्त गजब का नजारा देखने को मिला जब विदेशी मेहमानों ने RRR फिल्म के ऑस्कर विजेता गाने ‘नाटू-नाटू’ की धुनों पर जमकर डांस किया। बता दें कि अभी हरियाणा और चंडीगढ़ में विदेशी मेहमान जमे रहेंगे और शुक्रवार को उनके लिए पंचकूला के पिंजौर में डिनर का आयोजन है।

बता दें कि भारत ने एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक, एक साल के लिए जी20 (G-20) की अध्यक्षता हासिल की है। देश के लिए यह कितना बड़ा मौका है इसका अंदाजा संयुक्त राष्ट्र में भारत की दूत रुचिरा कंबोज के एक हालिया बयान से लगाया जा सकता है। कंबोज ने कहा था कि जी20 की अध्यक्षता भारत का अब तक का सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय प्रयास है। उन्होंने कहा था कि जी20 की बठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब दुनिया जलवायु परिवर्तन से लेकर आर्थिक मंदी, खाद्य और ऊर्जा असुरक्षा तथा भू-राजनैतिक संघर्ष तक कई चुनौतियों का सामना कर रही है।

यह भी पढ़ें: G-20 Summit: विदेशी मेहमानो के स्वागत के लिए सजा उत्तराखंड ,पहली बैठक के लिए तैयार रामनगर