राष्ट्रीय

G-20 Summit:वैश्विक नेताओं के सामने पीएम मोदी ने किये दो बड़े बदलाव!

G-20 Summit:शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत कर रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में वैश्विक नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। शिखर सम्मेलन प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के साथ ही आधिकारिक शुरुआत हो गई। इस सम्मेलन में इसबार दो बड़े बदलाव देखे गए।

India के बजाय Bharat लिखा गया

G-20 शिखर सम्मेलन में इसबार दो बड़े बदलाव किए गए जो बड़ा ही दिलचस्प है। वैश्विक नेताओं के सामने पीएम मोदी ने इसबार डैस बोर्ड पर India के जगह Bharat शब्द का इस्तेमाल किया। Bharat नाम के साथ ही पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को एक संदेश दिया कि इंडिया अब Bharat नाम से ही जाना जाएगा। दरअसल, भारत नाम पुरातन समय से चली आ रही है। जो अब सरकार ने आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है।

दरअसल, इसके कई मायने लगाए जा रहे हैं, कुछ लोगों का कहना है कि I.N.D.I.A विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन का नाम दिया है, इसलिए सत्तापक्ष इसके इस्तेमाल से परहेज कर रहा है। वहीं, कुठलोगों का कहना है कि इस India नाम गुलामी का बोध कराता है,जो अंग्रेजों का दिया हुआ नाम है,लिहाजा Bharat शब्द जो देश का पुराना नाम है,वही ठीक है।

G-20 में अफ्रीकी संघ शामिल

G-20 में इस बार जो दूसरा बदलाव हुआ वो यह कि अब इस समूह में सिर्फ 20 सदस्य देश नहीं हैं। जी-20 समूह में अब कुल 21 सदस्य देश हो गए। अब इस समूह में अफ्रीकी संघ को शामिल कर लिया गया है।

पीएम मोदी ने शनिवार को सभी सदस्य देशों के सामने अफ्रीकी संघ को G-20 का सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा , जिसे समूह के सभी सदस्य देशों ने तालियों की गड़गड़ाहट से साथ स्वीकार कर लिया। इसी के साथ ‘ग्लोबल साउथ’ का यह प्रमुख समूह दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया।

G-20 अब बन जाएगा G-21

अफ्रीकी संघ का इस समूह में शामिल होते ही इस ग्रुप का नाम अब जी-21 हो जाएगा। अब जह अगला शिखर सम्मेलन होगा तो इस समूह का नाम जी-20 के बजाय जी-21 देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- G-20 Summit: ‘सबका साथ,सबका विकास….’ के साथ पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें।

Brajendra Nath Jha

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago