राष्ट्रीय

कंझावला केस के कितने रहस्य? अब होटल मैनेजर के दावे से नया ट्विस्ट, जाने क्या है माजरा

Delhi Kanjhawala Accident: दिल्ली में बीते दिनों एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई थी, जिसने देशभर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। कंझावाला कांड को लेकर अब कई सारे बवाल देखने को मिल रहे हैं, क्योंकि अब इस हत्याकांड पर नए-नए खुलासे हो रहे है। एक तरफ जहां इस वारदात को लेकर आम लोगों से लेकर नेताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। अब पता चला है कि कार कार से घसीटे जाने से पहले मृतक लड़की एक होटल में दोस्तों के साथ पार्टी करने पहुंची थी। वहां से वह एक सहेली के साथ स्कूटी से निकली थी।

होटल मैनेजर का बड़ा खुलासा

होटल के मैनेजर ने यह भी दावा किया है कि इन लड़कियों ने यहां होटल में कमरा बुक किया था। उनके कुछ मेल फ्रेंड्स भी मिलने आईं थीं। इस दौरान दोनों लड़कियों में झगड़ा भी हो गया था। दोनों एक दूसरे को गालियां दे रही थीं। टोके जाने पर दोनों साथ निकल गईं थीं। होटल मैनेजर अनिल ने कहा कि दोनों लड़कियां साढ़े सात बजे आईं थीं और सवा एक बजे के करीब निकली थी। दोनों लड़कियों के बीच लड़ाई हुई थी, दोनों एक दूसरे को गाली दे रही थीं। लड़कियों ने ही होटल में कमरा बुक किया था। कुछ लड़के भी मिलने आए थे। लेकिन कुछ ही देर अंदर रहे थे। लड़की पहले भी किसी दोस्त के साथ होटल में कमरा बुक कर चुकी थी। दोनों के बीच जब झगड़ा हुआ तो उन्हें यहां से जाने को कहा गया क्योंकि दूसरे ग्राहक डिस्टर्ब हो रहे थे।

अनिल ने दावा किया कि उसे इस होटल में आए एक महीना ही हुआ था। लेकिन उसने पहले भी उस लड़की को यहां अपने दोस्त के साथ आते देखा था। अंदर लड़ाई होने के बाद उन्हें यहां से जाने को कहा था। इसके बाद दोनों एक दूसरे की गाली देते हुए नीचे चली गईं। उनके साथ 5-7 लोग थे। होटल के एक स्टाफ रोहित ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा कि दोनों लड़कियां पार्टी कर रही थीं। उन्होंने ड्रिंक की थी। काफी देर से लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। उन्हें समझाने की कोशिश भी की गई थी। फिर दोनों यहां से चली गईं थीं।

ये भी पढ़े: Aftab की पुलिस को खुली चुनौती,दम है तो श्रद्धा के टुकड़े और औजार ढूंढकर दिखाओ

होटल से मिले सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां साथ में निकलती हैं। दोनों स्कूटी निकालते हुए बातचीत कर रही हैं। वहां कुछ और लोग भी खड़े हैं। फिर दोनों स्कूटी पर बैठकर निकल जाती हैं। शुरुआत में मृतक लड़की की सहेली स्कूटी चलाती दिखती है। हालांकि, रास्ते के एक अन्य सीसीटीवी फुटेज में मृतक लड़की स्कूटी चलाती दिख रही है जबकि सहेली पीछे बैठी है। बताया जा रहा है कि हादसे में दूसरी लड़की को मामूली चोट आई थी और वह उठकर घर चली गई। स्कूटी चला रही लड़की का पैर कार में फंस गया और आरोपी उसे 12 किलोमीटर तक घसीटते रहे।

पुलिस आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार

इस मामले में सबसे पहले पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन पांच आरोपियों की पहचान दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल (27) के रूप में हुई है। इसके बाद अब कुछ और लड़कों को भी हिरासत में लिया गया है, जोकि युवती से होटल में बात करते हुए नजर आए थे।

शालिनी सिंह को सौंपा गया मामला

अब गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारी शालिनी सिंह को मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। जो वर्तमान में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के विशेष आयुक्त के रूप में तैनात हैं। मंगलवार (3 जनवरी) की रात करीब 12:30 बजे विशेष आयुक्त ने पुलिस टीम के साथ सुल्तानपुरी के कृष्ण विहार स्थित क्राइम स्पॉट का मौका मुआयना किया। शालिनी सिंह ने चार-पांच जगहों का मुआयना किया और उस जगह भी गई, जहां युवती की लाश मिली थी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago