Google Doodle: जानिए कौन थीं शर्ली टेम्पल? जिनपर गूगल ने आज बनाया खास डूडल

गूगल खास दिन को डूडल के जरिए सेलिब्रेट करता है। आज गूगल ने अमेरिकी एक्टर, सिंगर, डांसर और डिप्लोमेट शर्ली टैम्पल को एनिमेटेड डूडल (Google Doodle) बनाकर सम्मानित किया। गूगल ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा है कि शर्ली टेम्पल (Shirley Temple) ने हॉलीवुड के शीर्ष बॉक्स ऑफिस की गिरावट के बाद आई बंदी में न केवल लाखों अमेरिकियों की मदद की बल्कि उन्होंने बाद में अंतरराष्ट्रीय संबंधों में अपने काम के जरिए दुनिया में अपना नाम भी किया। एक बाल कलाकार से लेकर ब्रेस्ट कैंसर पर बात करने वाली टेंपल की जीवनगाथा काफी शानदार रही है। गूगल ने भी अपने डूडल में टेंपल की तीन छवियों को शामिल किया है।

🎥 Hollywood's top box-office draw for years

🎭 A star in over 10 films at only 6 years old!

🇺🇸 A U.S. delegate & foreign ambassador

Today's #GoogleDoodle celebrates iconic American actor, singer, & diplomat Shirley "Little Miss Miracle" Temple 🥤 → https://t.co/LmU7AnhPbV pic.twitter.com/IymyjzesmK

— Google Doodles (@GoogleDoodles) June 9, 2021

शर्ली टैम्पल पर गूगल डूडल बनाए जाने को लेकर उनकी पोती टेरेसा कैल्टाबियानो ने कहा- 'वह हर चीज से लगाव रखती थीं। इस गूगल डूडल से उनके प्यार, एहसास और उनकी ताकत के बारे में जाना जा सकता है। हमें यह जानकर खुशी महसूस हो रही है कि उन्हें आज भी उतना ही प्यार और सम्मान दिया जाता है। हम उनकी यादों को संजोकर रखना चाहते है।' आपको बता दें कि शर्ली टेम्पल का जन्म 23अप्रैल 1928को कैलिफोर्निया में हुआ था। वो बचपन से ही बेहद टैलेंटेड थीं। उनके सिग्नेचर डिंपल, ब्लोंड रिंगलेट कर्ल और मजबूत वर्क एथिक ने उन्हें बहुत सफलता दिलाई।

Walt Disney receiving one statuette and seven miniature statuettes from Shirley Temple for "Snow White and the Seven Dwarfs" at the 11th Academy Awards held at the Biltmore Bowl of the Biltmore Hotel on Thursday, February 23, 1939.

Photo from the Bettmann Collection. pic.twitter.com/OMNdalTN64

— Hollywood's Golden Age of Cinema (@HGACinema) June 5, 2021

शर्ली टेम्पल ने स्टैंड अप एंड चीयर और ब्राइट आइज समेत कई फिल्मों में काम किया। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने अकादमी अवार्ड अपने नाम किया। 22 साल की उम्र में शर्ली रिटायर हो गई थीं और उसके बाद से उन्होंने जनता की सेवा में ही अपना जीवन गुजार दिया। इन्होंने बेहद ही कम उम्र में शोहरत हासिल की थी। साल 2015 में आज के ही दिन सांता मोनिका हिस्ट्री म्यूजियम ने 'लव, शर्ली टैम्पल' की शुरुआत की थी, जिसमें चीजों के जरिए उनकी कुछ यादों का संजोए रखा है। शर्ली टेंपल ने बेहद कम उम्र में ही शोहरत हासिल कर ली थी। फिल्मों की स्क्रीन से लकर राजनीतिक मंचों तक उन्होंने मजबूती से अपना पक्ष रहा और अपनी अलग पहचान बनाई। साल 2006 में स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago