'सुभाष चंद्र बोस' की 125वीं जयंती मनाने की भव्य तैयारी, गठित समिति की अगुवाई करेंगे पीएम मोदी

<p id="content">नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इस आशय की एक राजपत्र-अधिसूचना संस्कृति मंत्रालय द्वारा जारी की गई है, जिसमें पीएम सहित 85 सदस्यों का नाम दिया गया है।</p>
उच्चस्तरीय समिति 23 जनवरी, 2021 से शुरू होने वाले एक वर्षीय स्मरणोत्सव गतिविधियों पर निर्णय लेगी। समिति के सदस्यों में प्रतिष्ठित नागरिक, इतिहासकार, लेखक, विशेषज्ञ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पारिवारिक सदस्य और साथ ही आजाद हिंद फौज (INA) से जुड़े प्रतिष्ठित गणमान्य शामिल हैं।

<strong>यह समिति दिल्ली, कोलकाता और नेताजी एवं आजाद हिंद फौज से जुड़े अन्य स्थानों, भारत के साथ-साथ विदेशों में भी संचालित होने वाली स्मरणोत्सव गतिविधियों का मार्गदर्शन करेगी। समिति के अन्य सदस्यों में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, प्रकाश जावड़ेकर, जितेंद्र सिंह और प्रह्लाद सिंह पटेल शामिल हैं। </strong>

पर्यावरण राज्यमंत्री बाबुल सुप्रियो और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री देबाश्री चौधरी भी सदस्यों में शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और मनमोहन सिंह को भी समिति के सदस्यों के तौर पर नामित किया गया है, जिसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी, शिवराज पाटिल, मीरा कुमार और सुमित्रा महाजन शामिल हैं।

इसके अलावा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय के मुख्यमंत्रियों को भी समिति में शामिल किया गया है। यह उच्चस्तरीय समिति 23 जनवरी, 2021 से शुरू होकर एक साल तक चलने वाली कार्यक्रम के लिए तैयार की गई गतिविधियों का फैसला करेगी।.

रोहित शर्मा

Guest Author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago