Raksha Bandhan 2022: गोबर से तैयार की गई राखियों की क्या है खासियत, अमेरिका से भी हुए बंपर ऑर्डर

रक्षाबंधन का त्योहार सावन माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में अमेरिका और मॉरीशस में रहने वाले भारतीयों ने भी इस बार राखी की तैयारियां कर ली है। खास बात उनके लिए इस साल रक्षा बंधन अलग होगा क्योंकि वहां भाइयों की कलाईयां, जैविक गाय के गोबर की बनी राखियों से सजेगी।

विदेशो में मिला राखियों का ऑर्डर

कुछ महीने पहले जयपुर से 192मीट्रिक टन गाय के गोबर के निर्यात का इतिहास बनाने वाले ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस बार एक और अनोखी चीज़ एक्सपोर्ट की है। इस एसोसिएशन के अतुल गुप्ता ने बताया है कि अमेरिका से 40,000राखियों का ऑर्डर आया था वहीं मॉरीशस से 20,000राखियों का ऑर्डर मिला था।

इस राखी में क्या है विशेष

एसोसिएशन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता गौर ने जानकारी दी है कि, इस साल गाय के गोबर से बनी राखियां भारत ही नहीं विदेशों में भी आकर्षण का केंद्र होंगी। ये राखियां श्रीपिंजरापोल गौशाला परिसर के सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में देशी गाय के गोबर से बनाई गई हैं। हमारी महिला इकाई ने रक्षा बंधन पर गाय के गोबर और बीजों से बनी हर्बल राखियों का निर्यात करने का फैसला किया। ये राखियां प्रवासी भारतीयों के लिए भाई-बहन के पवित्र संबंधों का प्रतीक होंगी।

संस्था ने ये भी बताया है कि गाय के गोबर की राखियों से होने वाली आय  का इस्तेमाल गाय की रक्षा के सार्थक प्रयासों में किया जाएगा। साथ ही इन प्राचीन राखियों को बनाते हुए हैनिमैन चैरिटेबल मिशन सोसायटी के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आजीविका कमाकर आत्मनिर्भर बनेंगी और उनको रोजगार भी मिला है। भविष्य में लोग चीन में बनी राखियों के उपयोग करने के बजाय इस हर्बल रखी का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित होंगे। इसके अलावा गाय के गोबर से बनी राखी को कलाई पर बांधने से रेडिएशन से भी बचाव होगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago