Murder: कपड़े उतार कर सड़क पर दफनाया, होश उड़ा रही दिल्ली की हरियाणवी सिंगर की यह मर्डर मिस्ट्री

वो आज के दिन ही तो 30साल की होने वाली थी। उसके क्या सपने, क्या अरमान थे, भविष्य के लिए कुछ सोच रखा था। मगर एक ऐसा मनहूस दिन जब उस लड़की की दरिंदगी का शिकार होना पड़ा। उसकी जिंदगी की डोर को कुछ दरिंदों ने छोटी कर दी और उसके अरमानों को रौंद दिया। जलदों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर हाइवे किनारे उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। उसकी हत्या करने से पहले दरिंदो ने उसे नशा दिया और गाल घोंटकर हत्या कर दी। यही नहीं दफनाने से पहले हत्यारों ने लड़की के कपड़े भी उतार लिए थे। मृतक लड़की को रोहतक जिले के महम इलाके में सड़क किनारे दफना दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हरियाणा की रहने वाली दलित सिंगर एक मशहूर यूट्यूबर भी थी। 11मई को वह पश्चिम दिल्ली के अपने घर से दोपहर 3बजे निकली। निकलने से पहले उसने अपने परिवार को बताया था कि वह एक गाने की रिकॉर्डिंग करने हरियाणा के भिवानी जा रही है। उसने बताया था कि वह मोहित उर्फ अनिल के साथ गाने की रिकॉर्डिंग करेगी। वह अक्सर काम के सिलसिले में घर के बाहर जाती थी। परिवारवालों को इस बार भी सबकुछ नॉर्मल लगा। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इसबार उनकी बच्ची को जाल में फंसाया जा रहा है।

बता दें, 29साल की लड़की अपने घर से हरियाणा के भिवानी के लिए गाने की रिकॉर्डिंग के लिए दोपहर 3बजे निकली। लड़की ने परिवार को बताया कि किसी मोहित नाम के शख्स उसका गाना रिकॉर्ड कराना चाहता है। इसी शख्स ने 8मई को भी उससे संपर्क साधा लेकिन उस दिन लड़की बिजी थी। लड़की ने रात करीब साढ़े 8बजे अपने परिवार को बताया कि वह सोने जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि रोहतक रोड पर एक होटल पर आरोपी लड़की के साथ एक सफेद कलर के वैगनआर कार में दिख रहे हैं। परिवार ने बताया कि उन्होंने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी लेकिन उन्होंने सही तरीके से जवाब नहीं दिया। जब लड़की का फोन बंद पाया गया तो परिवार 13मई को फिर से पुलिस के पास पहुंचा। लेकिन उन्हें फिर कोई मदद नहीं मिली। लड़की की मिसिंग रिपोर्ट 14मई को दर्ज की गई। लेकिन परिवार ने दावा किया कि पुलिस ने लड़की को खोजने के लिए कोई मदद नहीं की।

मृतक लड़की की छोटी बहन ने उसके ई-मेल आईडी से उसका लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की। मृतक का आखिरी लोकेशन रोहतक रोड के उसी होटल का मिला। 16मई को परिवार सबूत के साथ पुलिस के पास पहुंचा। 22मई को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। रवि और अनिल नामक शख्स की उम्र 20साल के करीब। दोनों पहले मृतक के दोस्त थे। बाद में मृतक ने रवि के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई थी।

23मई को संदिग्धों ने पूछताछ में बताया कि वे नशे में थे और उन्होंने एक महिला का कत्ल किया है। बाद में उन्होंने महम में उसे सड़क किनारे दफना दिया था। बाद में पुलिस ने शव को महम से बरामद किया। शाम में शव को परिवार को सौंप दिया गया।

परिवार की एकमात्र कमाऊ सदस्य

मृतक लड़की के छोटे भाई ने कहा कि वह हमारी मददगार थी। वह हमारे लिए सबकुछ थी। वह अपने काम के प्रति जुनूनी थी। उसे गाने और डांस का शौक था। वह लोगों के हाथों में मेहंदी लगाती थी। वह अपने गाने भी खुद लिखने लगी थी और उसे बेचने की भी कोशिश कर रही थी। उन्होंने हमारे परिवार के सपोर्ट सिस्टम को खत्म कर दिया। अपने परिवार की मददगार मृतक ने बीकॉम की डिग्री हासिल की थी। वह गाने की बेहद शौकीन थी। अपने गाने अक्सर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। वह मशहूर सिंगर बन चुकी थी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago