#Heatwave जरा संभल कर निकले घर से बाहर बेरहम हुई गर्मी! दिल्ली यूपी समेत छह राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट, इस दिन तक रहेगा जारी

<div id="cke_pastebin">
<p>
देश भर के अधिकतर राज्यों में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी दिल्ली में तो चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की आवाजाही रोक दी है। यहां इतनी ज्यादे गर्मी पड़ रही है कि लोग घर से बाहर निकलने के लिए सोचने पर मजबूर हो जा रहे हैं। यही हाल उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों का है जहां पर इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दो मई तक और पूर्वी भारत में 30अप्रैल तक लू चलेगी।</p>
<p>
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के लिए राहत की खबर है। यहां दो से चार मई के बीच बारिश होने की संभावना है। अप्रैल में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को 40.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि 72साल में दूसरी बार सर्वाधिक रहा था। अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, जम्मू, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के पश्चिमी तटीय इलाकों, तेलंगाना और आंतरिक ओडिशा में लू चलने की संभावना है।</p>
<p>
बता दें कि, इस वक्त भीषण गर्मी और लू से दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत झुलस रहा है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर के जेनामणि ने कहा कि 2 से 4 मई तक राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इससे तापमान 36 और 39 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो, चार मई को अंडमान सागर में एक चक्रवात विकसित होगा। जिसके बाद पांच मई को निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट होने की संभावना है।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago