वैक्सीनेशन में भारत ने अमेरिका को छोड़ा पीछे, जानें पूरा हिसाब-किताब, किस राज्य में कितने लोगों को लग गई वैक्सीन

देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर काफी बातें हो रही हैं। वैक्सीन के लिए कई राज्य केंद्र सरकार पर उंगली भी उठा रही है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण (Corona Vaccination) में अमेरिका (America) को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण वाला देश बन गया है। भारत में रोजाना औसतन 30,93,861 डोज दी जा रही हैं। देश में अब तक कोविड-19 टीके की 8।70 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा भारत सारे देशों को पीछे छोड़ते हुए टीकाकरण के मामले में सबसे आगे है। सुबह सात बजे तक की अंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल 13,32,130 सत्रों में टीके की 8,70,77,474 खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में 14,81,156 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 3,18,250 लोगों को दी गई। इसी के साथ अब तक कुल 17,99,406 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी चुकी है। वहीं गोवा में 1,24,443 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी डोज 25,734 लोगों को दी गई। अब तक कुल 1,50,177 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। गुजरात में 72,24,754 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 9,22,935 लोगों को दी गई। अब तक कुल 81,47,689 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

वहीं देश में कोरोना वैक्सीनेशन की पक्रिया तेजी से जारी है। आइए जानते हैं 8 अप्रैल सुबह 7 बजे तक किस राज्य में कितनी  वैक्सीन की डोज दी गई

आंध्र प्रदेश में 29,24,901 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी डोज 4,65,089 लोगों को दी गई। अब तक कुल 33,89,990 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। अरुणाचल प्रदेश में 88,250 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 25,781 लोगों को दी गई। अब तक कुल 31,14,031 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। असम में 11,38,046 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 2,06,862 लोगों को दी गई। इसी के साथ अब तक कुल 13,44,908 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी चुकी है। वहीं बिहार में 35,41,310 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी डोज 4,84,859 लोगों को दी गई। अब तक कुल 40,26,169 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। चंडीगढ़ में 86,126 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 15,613 लोगों को दी गई। अब तक कुल 1,01,739 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

उत्तर प्रदेश में 66,72,131 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 11,75,491 लोगों को दी गई। इसी के साथ अब तक कुल 11,75,491 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी चुकी है। वहीं उत्तराखंड में 9,53,024 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी डोज 1,61,002 लोगों को दी गई। अब तक कुल 11,14,026 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। मिस्लेनियस 15,31,779 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 9,46,322 लोगों को दी गई। अब तक कुल 24,78,101 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

झारखंड में 18,04,732 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 2,75,586 लोगों को दी गई। इसी के साथ अब तक कुल 20,80,318 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी चुकी है। वहीं कर्नाटक में 47,17,382 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी डोज 5,13,260 लोगों को दी गई। अब तक कुल 52,30,642 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। केरल में 37,06,748 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 4,42,665 लोगों को दी गई। अब तक कुल 41,49,413 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

लद्दाख में 62,881 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 7,140 लोगों को दी गई। इसी के साथ अब तक कुल 70,021 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी चुकी है। वहीं लक्ष्यद्वीप में 7,566 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी डोज 2,153 लोगों को दी गई। अब तक कुल 9,719 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। मध्य प्रदेश में 44,02,970 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 5,70,428 लोगों को दी गई। अब तक कुल 49,73,398 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

महाराष्ट्र में 80,75,190 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 8,74,370 लोगों को दी गई। इसी के साथ अब तक कुल 89,49,560 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी चुकी है। वहीं मणीपुर में 86,069 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी डोज 39,543 लोगों को दी गई। अब तक कुल 1,25,612 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। मेघालय में 94,058 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 35,833 लोगों को दी गई। अब तक कुल 1,29,891 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

पंजाब में 13,43,134 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 1,35,146 लोगों को दी गई। इसी के साथ अब तक कुल 14,78,280 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी चुकी है। वहीं नागालैंड में 73,03,354 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। दूसरी डोज 9,84,486 लोगों को दी गई। अब तक कुल 82,87,840 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। सिक्किम में 81,528 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वहीं दूसरी डोज 13,657 लोगों को दी गई। अब तक कुल 95,185 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago