Hindi News

indianarrative

फादर ऑफ मॉडर्न नेवी छत्रपति शिवाजी की सेना को देख दुश्मन भी कांपते थे

Chhatrapati Shivaji Maharaj

INS Vikrant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोच्चि में देश के पहले स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) संग नए ध्वज का अनावरण किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने गुलामी के एक बोझ को अपने सीने से उतार दिया। अभी तक भारतीय नौसेना के झंडे में गुलामी की निशानी थी। इसे छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित एक नए ध्वज से बदल दिया गया है। दरअसल, आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) का झंडा छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) की नौसेना के निशान से प्रेरित है। नए झंडे के ऊपर बाई ओर एक तिरंगा और नीचे दाएं ओर नेवी ब्लू-सुनहरा अष्टकोण है। अष्टकोण की दो सुनहरी लाइन है। इसमें सुनहरा अशोक चिह्न है और इसके नीचे नीले रंग से सत्यमेव जयते लिखा है। अब तक भारतीय नौसेना के झंडे में गुलामी की निशानी थी। इसे छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित एक नए ध्वज से बदल दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Navy को मिला नया फ्लैग, PM Modi बोले- INS Vikrant तैरता हुआ एयरफील्‍ड है

पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने ऐसी नौसेना का निर्माण किया, जो दुश्मनों की नींद उड़ाकर रखती थी। अंग्रेज भारत की समुद्री ताकत और व्यापार की ताकत से घबराए रहते थे। इसलिए उन्होंने कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। हमारे लोग इस कुटिल चाल के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थे। फिर गुलामी में हम अपनी समंदर की ताकत को धीरे-धीरे भुला बैठे। अब फिर से देश उस ताकत को जगा रहा है। आज भारत ने गुलामी के एक बोझ को अपने सीने से उतार दिया है। आज से नेवी को नया ध्वज मिला है। अब तक उसमें गुलामी की पहचान बनी हुई थी। अब से छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित नया ध्वज समंदर और आसमान में लहराएगा। मैं नौसेना के जनक छत्रपति शिवाजी महाराज को यह ध्वज समर्पित करता हूं।

‘फादर ऑफ मॉर्डन नेवी’- छत्रपति शिवाजी
मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज को आमतौर पर भारतीय नौसेना की नींव रखने का क्रेडिट दिया जाता है। उन्हें ही फादर ऑफ इंडियन नेवी कहा जाता है, क्योंकि भारत की नौसेना यानी मॉर्डन नेवी को शिवाजी की नेवी का ही हिस्सा माना जाता है। मॉडर्न महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों के आसपास शिवाजी के नेवल अड्डों को हिंदू और मुस्लिम दोनों एडमिरलों की ओर से कंट्रोल किया जाता था जो कई मौकों पर पुर्तगालियों और अंग्रेजी आक्रमणकारियों को हराने के लिए जाने जाते हैं। 17वीं और 18वीं शताब्दी के बीच मराठा योद्धा एडमिरल कान्होजी आंग्रे के कारनामों का जिक्र विशेष रूप से इतिहास में मिलता है। उनके नाम पर एक भारतीय नौसेना जहाज का नाम भी रखा गया है।

मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज पहले ऐसे हिंदुस्तानी शासक थे जिन्हें नौसेना की अहमियत के बारे में अच्छे से पता था। उन्होंने अपनी मजबूत नौसेना का गठन किया। महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की रक्षा के लिए तट पर कई किले बनाए। जिसमें जयगढ़, विजयदुर्ग, सिंधुदुर्ग और अन्य स्थानों पर बने किले शामिल थे। अंग्रेज, पुर्तगाल और डच भी कोंकण तट से प्रभावित थे और नौसेना के लिए प्रोत्साहन आर्थिक के बजाय राजनीतिक था। विदेशियों को रोकने के लिए और दुश्मनों को अपनी मातृभूमि से उखाड़ फेंकने के लिए एक नौसेना जरूरी थी। जिसके चलते महाराज ने मराठा नौसेना का गठन किया। जिसमें करीब 5000 सैनिक देश की रक्षा कर रहे थे। एक बार जब मराठों ने कोंकण में प्रवेश किया, तो वे यूरोपीय लोगों के साथ मुख्य रूप से पुर्तगालीयों से सीधे लड़ाई में थे। लेकिन फिर भी छत्रपति शिवाजी ने कान्होजी आंग्रे की मदद से पुर्तगालियों के खिलाफ अपने बहादुर अभियानों के साथ समुद्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शिवाजी ने बदली परंपरा

यह भी कहा जाता है कि शिवाजी से पहले उनके पिता और पूर्वज सूखे मौसम में आम नागरिकों और किसानों को लड़ाई के लिए भर्ती करते थे। उन लोगों ने कभी भी संगठित सेना का गठन नहीं किया। शिवाजी ने इस परंपरा को बदलकर समर्पित सेना का गठन किया जिनको साल भर प्रशिक्षण और वेतन मिलता था। दरअसल युद्ध कई मोर्चों पर लड़ा जाता है और आज के समय में केवल जमीन, समुद्र और हवा के बीच रक्षा रणनीतियों वाली ताकत ही दूसरे देश पर जीत हासिल कर सकती है। इस रक्षा रणनीति की नींव, भारत जैसे देश में, जो तीन तरफ से पानी से घिरा है वो 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी महाराज की ओर से नौसैनिक शक्ति पर जोर दिया गया।

ब्रिटेन से आयातित विक्रांत अब रिटायर हो चुका है, ये विमानवाहक पोत भारतीय नौसेना को पहली बार साल 1960 में सौंपा गया था। इसी के नाम पर नए स्वदेशी पोत का नाम विक्रांत रखा गया है। भारतीय नौसेना को दूसरा विमानवाहक पोत विराट भी 1988 में ब्रिटेन से ही खरीद कर दिया गया था। तब दक्षिण पूर्व एशिया के देशों ने भारत की समुद्री महत्वाकांक्षाओं में गैरजरूरी विस्तार का आरोप लगाया था। वहीं, विराट भी अब रिटायर हो चुका है।

यह भी पढ़ें- Spike Missile के लद्दाख में तैनात होते ही चीन-पाक बेचैन- बेहद खतरनाक है ये हथियार

उनकी आर्मी में 66,000 मुस्लिम थे

मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज एक समर्पित हिन्दू होने के साथ ही धार्मिक सहिष्णु भी थे। उनके शासनकाल में मुसलमानों को पूरी तरह से धार्मिक स्वतंत्रता प्राप्त थी। कई मस्जिदों के निर्माण के लिए शिवाजी ने अनुदान दिया। उनके मराठा साम्राज्य में हिन्दू पंडितों की तरह मुसलमान संतों और फकीरों को भी पूरा सम्मान प्राप्त था। उन्होंने मुस्लिमों के साथ शांतिपूर्ण संबंध बनाए रखा। उनकी सेना में 1,50,000 योद्धा थे जिनमें से करीब 66,000 मुस्लिम थे।