Hindi News

indianarrative

गुड्डू बनकर इरशाद ने हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर किया रेप

दिल्ली में लव जिहाद

भारतीय समाज में किसी पर भी यकीन करना उसके आचार विचार और व्यवहार से ही तय होती है। सामूहिक रूप से समाज जब किसी वर्ग, जाति, संप्रदाय के बारे में अपनी धारणा विकसित करता है तो उसके पीछे उसका अपना लंबा व्यावहारिक अनुभव होता है। समाज की इसी कसौटी पर अगर भारत के मुसलमानों का व्यवहार परखें तो क्या उनके बारे में बनी धारणा गलत साबित होती है?

इस प्रश्न को करा आप इस लिहाज से देखें कि आये दिन मीडिया या सोशल मीडिया (social media) पर कई सारी ऐसी खबरें सामने आती हैं, जब कोई न कोई मुस्लिम युवक किसी हिन्दू, सिख या ईसाई लड़की के साथ संबंधों को लेकर विवाद में आता है। कभी किसी लड़की की हत्या कर देना तो कभी किसी के साथ जबरन शादी करके उसको इस्लाम कबूल करवा देना। यही नहीं हद तो तब पार हो जाती है जब मुस्लिम लड़का अपना नाम बदलकर किसी हिन्दू लड़की को फंसाने, उसका शारीरिक शोषण करने और फिर उसे परेशान करने की बात सामने आती है। सवाल ये उठता है कि ऐसा किसी और समुदाय के बारे साथ क्यों दिखाई नहीं देता? अंतर्धार्मिक प्रेम संबंधों में धोखाधड़ी, प्रताड़ना, हत्या के अधिकांश किस्से सिर्फ मुस्लिम समुदाय से ही क्यों जुड़ जाते हैं?

पहचान छिपाकर बिछाया प्रेम जाल

ताजा मामला एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली का है जहां एक इरशाद अली खान नाम के युवक ने खुद को गुड्डू चौधरी बताकर एक हिन्दू लड़की से प्यार किया और उससे शादी की। यही नहीं ये आरोपी इतना ज्यादा शातिर था कि खुद को हिंदू दिखाने के लिए उसने अपनी बाजू पर मां शेरावाली का टैटू भी बनवा रखा था। शादी के बाद जब पीड़िता युवती ने उसका झूठ पकड़ लिया तब लड़के ने उसे घर में ही कैद कर लिया। वहीं पोल खुल जाने के डर के मारे आरोपी ने महीनों तक पीड़िता को चार दिवारी में कैद कर रखा था।

ये भी पढ़े: हैवानियत: Chandigarh से पहले यहां की लड़कियों को बनाया हवस का शिकार

पीड़िता लड़की ने सुनाई अपनी आपबीती

हाल ही में दिल्ली में एक ‘लव जिहाद’ पीड़िता ने सबके सामने आ कर अपनी आपबीती सुनाई है। पीड़िताने बताया इरशाद अली ने छद्म हिन्दू नाम गुड्डू चौधरी रख कर उससे जान पहचान बनाई थी और वह उसे करीब साल 2015 से प्रताड़ित कर रहा था। वहीं लड़की के पिता को इसी दुःख में हार्ट अटैक भी आ चुका है। खैर, इस बीच अच्छी खबर यह है कि फिलहाल, इरशाद को 8 सितम्बर 2022 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह मामला दिल्ली के कड़कड़ूमा क्षेत्र का है। पीड़िता ने हाल ही में हिंदी खबर की रिपोर्टर से बात करते हुए बताया कि इरशाद जिस डिग्री पर वकालत करता है, वो फर्जी है और उसका नोटिस भी आया हुआ है। बताया जा रहा है कि इस नोटिस के जवाब में इरशाद ने अपने कागज़ात कहीं खो जाने का बहाना बनाया है। बताया जा रहा है कि लड़की उसी कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करने गई थी, जहाँ उसकी इरशाद से मुलाक़ात हुई थी। धीरे-धीरे इरशाद ने उसे अपने झाँसे में लिया और 3 बच्चों का अब्बा होने के बाद भी खुद को कुँवारा बताया। पीड़िता ने पत्रकार से बात करते हुए ये भी दावा किया है कि इरशाद उसके अलावा पहले भी 3-4 हिन्दू लड़कियों को इसी तरह से अपना शिकार बना चुका है और उस पर दिल्ली में कहीं और रेप केस भी चल रहा है।

पीड़िता ने ये भी बताया की वह खुद इरशाद के झांसे में आ गई और शादी बाद उसे न सिर्फ उसके मुस्लिम होने बल्कि पहले से शादीशुदा होने का पता चला। लड़की के मुताबिक, जब उसे घर ले जाया गया था तब इरशाद अपनी पहली बीवी और बच्चों को मायके छोड़ आया था। हालाँकि, पीड़िता का आरोप है कि पहली बार इरशाद ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, जिसका डर दिखा कर उसने शादी भी की और लगातार यौन शोषण भी किया।

ट्विटर पर वीडियो आया सामने

आंचल यादव ने पीड़िता से बातचीत का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो में पीड़िता बता रही है कि इरशाद उस से नमाज़ पढ़वाता था और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनवा कर सबको दिखाता था। लड़की ने आगे बताया है कि उसे इरशाद के घर में गाय और भैंस का मांस जबरन खाने पर मजबूर किया जाता था और इनकार करने पर बुरी तरह से पिटाई कर के जबरन मुँह में गोश्त ठूँस दिया जाता था। लड़की ने ये भी बताया कि उसको बंदूक की बट से मार कर जबरन कलमा पढ़ाया गया और इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया गया।

वीडियो में लड़की ने आगे बताया कि उसे ऐसी प्रताड़ना मिली है जिसके बारे में वो बता भी नहीं सकती। लड़की ने रोते हुए कहा कि उसे जबरन मांस खिलाने की कोशिश के दौरान उलटी आ जाती थी और तब वो मदद के लिए चीखती थी, पर कोई भी उसका साथ नहीं देता था। पीड़िता ने यह भी बताया कि टॉर्चर के दौरान दरवाजा बंद कर दिया जाता था। लड़की ने बताया कि आरोपित इरशाद ने उसका प्राकृतिक और अप्राकृतिक, दोनों तरीके से यौन शोषण किया। उसने आगे यह भी बताया कि इरशाद पहले से शादीशुदा था और उसकी पहली बीवी से उसको बच्चे भी हैं। पीड़िता के अनुसार, जब उसका टॉर्चर होता था तब इरशाद की पहली बीवी बचाने के बजाए उसे ठोकर मार कर ये कहते हुए चली जाती थी कि तेरे कर्म ही इसी लायक हैं। लड़की के मुताबिक, आरोपित इरशाद वकील है और उसका भाई भी वकील है। लड़की का दावा है कि इरशाद के उसका पूरा परिवार न सिर्फ उसके टॉर्चर में बल्कि शादी से पहली रची गई साजिश में भी शामिल रहा है।

लव जिहाद का मामला पहले भी आया

गौरतलब है, दिल्ली में लव जिहाद का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लव जिहाद के कई सारे मामले सामने आ चुके हैं। इसी साल के मई महीने में लव जिहाद का एक अन्य मामला सामने आया था। तब आरोप था कि एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर पहले तो शादी कर ली। जब युवक की पोल खुली तो उसने पीड़िता के गले पर चाकू सटाकर कहा कि मुसलमान बन जाओ, वरना जान से मार देंगे।