आतंक फैलाने के लिए पूरी तरह गिर गया पाकिस्तान, LoC पर पकड़ी गई Islamabad की महिला- जाने क्या था मकसद

<div id="cke_pastebin">
<p>
जम्मू-कश्मीर के लोगों को अब समझ आने लगा है कि, पाकिस्तान उनका हमदर्द नहीं बल्कि कट्टर दुश्मन है जो उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करता आया है। भारत में आतंक फैलाने के लिए उनको अपना जरिया बनाए हुए था। कश्मीरी मुसलमानों के साथ ही देश के भी तमाम उन मुसलमानों को समझने की जरूरत है जो पाकिस्तान की राग अलापते हैं। उन्हें कम से कम अब समझ जाना चाहिए कि जिस पाकिस्तान की बात वो कर रहे हैं वही सबसे बड़ा उनका दुश्मन है। पाकिस्तान में तो मुसलमान तक अब सुरक्षित नहीं हैं। पाकिस्तान का एक ही काम है वो है भारत में आतंक फैलाना। जिसके लिए वो जम्मू-कश्मीर में लगे दोनों देशों के सीमाओं से आतंकियों को घुसपैठ कराने की कोशिश करता रहता है। अब तक हद हो गई है क्योंकि, पहली बार भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी महिलाओं को घुसपैठ करते हुए पकड़ा है।</p>
<p>
भारतीय सेना ने नियंत्रण रेखा (LAC) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस मामले में सेना ने चक्का दा बाग इलाके से घुसपैठ कर रही पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। अर्जुन पोस्ट के पास महिला भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ कर रही थी, तभी सतर्क जवानों की नजर पड़ी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसके इस पार आने का मकसद क्या है।</p>
<p>
घुसपैठ कर रही महिला का नाम रोजिना बताया जा रहा है और ये पाकिस्तान के इस्लामाबाद की रहने वाली है। पाकिस्तान अतंक के लिए किसी भी हद तक गिर सकता है। भारत के कामों में टांग अड़ाने वाले इस पाकिस्तान की हालत इस वक्त इतनी खराब है कि मुल्क किसी भी वक्त दिवालिया घोषित हो सकता है। किसी भी वक्त श्रीलंका वाली हाल हो सकती है। देश आर्थिक मंदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इन सबसे से बच निकलने पर जोर देने के बजाय पाकिस्तान आतंकियों को भारत में घुसपैठ करा कर दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है। सबसे बड़ी बात यह कि उसके यही आतंकी खुद उसके लिए नासूर बन चुके हैं। कट्टरपंथी आतंकी संगठन TTP ने तो पाकिस्तान फौज के साथ बगावत छेड़ दी है औऱ कहा है कि, उसे अपना मुल्क बनाने के लिए जगह दिया जाए। वरना पाकिस्तान आर्मी उसका सामना करने के लिए तैयार रहे। पाकिस्तान इसके बाद भी नहीं सीख सका की जिन आतंकियों को वो पाल रहा है वही एक दिन पूरे पाकिस्तान को ले डूबेंगे।</p>
</div>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago