Hindi News

indianarrative

Jharkhand Board Result: इंतजार खत्म! झारखंड 10th बोर्ड रिजल्ट, कुछ ही देर में, यहां देखें अपना परीक्षा परिणाम

Jharkhand Board 10th Result 2022

आज यानी मंगलवार की दोपहर को झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12 वीं के छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार आज खत्म हो जाएगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, आज 21 जून को कक्षा 10वीं के रिजल्ट जारी करने जा रहा है। आधिकारिक सूचना के अनुसार झारखंड बोर्ड के कक्षा 10वीं का परिणाम आज दोपहर 2.30 बजे घोषित किया जाएगा। बता दें ,झारखंड बोर्ड आज 10वीं के साथ 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी करेगा। जबकि  आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा बाद में की जाएगी। हालांकि बोर्ड की ओर से अन्य दो रिजल्ट यानी इंटर आर्ट्स और कॉमर्स रिजल्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट भी जल्द जारी किया जाएगा।

वहीं पिछले साल महामारी की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई थी और बोर्ड ने वैकल्पिक अंकन योजना का उपयोग करके उम्मीदवारों के अंकों का मूल्यांकन किया था।  वहीं साल 2021 में, झारखंड बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 4,33,571 छात्रों ने पंजीकरण कराया, और कुल 4,15,924 छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, जिनमें से 95.96 प्रतिशत लड़कियां और 95.90 प्रतिशत लड़के उत्तीर्ण हुए थे। जिसके साथ ही कुल पास प्रतिशत 95.93% दर्ज किया गया था।

रिजल्ट जारी हो जाने के बाद झारखंड बोर्ड की कक्षा 10वीं के सभी छात्र निम्नलिखित वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं- 

Jac.jharkhand.gov.in

jac.nic.in

jacresults.com

jharresults.nic.in

पास होने के लिए लाने होंगे इतने मार्क्स

-जैक 10वीं और 12वीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित हुई थी। जैक 10वीं और 12वीं की परीक्षा इस बार यानी 2022 में दो टर्म में ली गई थी।

फर्स्ट टर्म -मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन, 40 मार्क्स (ओएमआर शीट पर)

सेकंड टर्म – लिखित परीक्षा, 40 मार्क्स।

पर्सनल असेस्टमेंट, 20 मार्क्स।

पास होने के लिए 80 मार्क्स का 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।

इंटर मार्क्स एड किए जाएंगे।

सभी विषयों में पास मार्क्स लाना जरूरी है।

यदि आपका 6 विषय है तो सभी विषयों में पास करना अनिवार्य है।

पांच विषय है तो सभी पांच विषय में पास होना जरूरी है।