Kalyan Singh Funeral: आज पंचतत्व में विलीन होंगे कल्याण सिंह, अमित शाह और राजनाथ सिंह हो सकते हैं शामिल

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर किया जाएगा उनके अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर रविवार को लखनऊ स्थित उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से लखनऊ पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

यह भी पढ़े- आज से चार दिन बाद इन तीन राशियों की खुलेगी किस्मत, छप्पड़फाड़ बरसेगा पैसा, बिजनेस में होगा मोटा मुनाफा

कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हम सबके लिए ये शोक की घड़ी है। कल्याण सिंह जी के माता पिता ने उनका नाम कल्याण सिंह रखा था। उन्होंने जीवन ऐसे जिया, उन्होंने उनके माता पिता ने जो नाम दिया था, उस नाम को सार्थक किया, वो जीवन भर जनकल्याण के लिए जिए। उन्होंने जनकल्याण को ही अपना जीवन मंत्र बनाया और भारतीय जनता पार्टी, भारतीय जनसंघ पूरे परिवार को इस विचार के लिए देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, उन्होंने समर्पित किया।

Kalyan Singh Ji…a leader who always worked for Jan Kalyan and will always be admired across India. pic.twitter.com/nqVIwilT7r

— Narendra Modi (@narendramodi) August 22, 2021

Vastu Tips: बच्चों का पढ़ाई से हट रहा मन, स्वभाव में आ रहा चिड़चिड़ापन तो तुरंत करें ये बड़ा बदलाव

कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी, 1932 को यूपी के अतरौली में हुआ था। उनके माता-पिता का नाम सीता देवी और तेजपाल सिंह लोधी था। कल्याण सिंह ने बीए और एलएलबी की पढ़ाई की थी। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वहीं, केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद उन्हें राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल भी बनाया गया। राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कल्याण सिंह ने 6 दिसंबर 1992 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी दिन अयोध्या में बाबरी मस्जिद का विध्वंस किया गया था।

यह भी पढ़ें- तालिबानियों के खिलाफ डटकर खड़े 2 लाख लोग, जुनून देख लड़ाकों की बंदूके रह गई चुप

अगले दिन केंद्र सरकार ने भी यूपी की कल्याण सिंह सरकार को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद, सितंबर 1997 से लेकर नवंबर, 1999 तक कल्याण सिंह फिर यूपी के सीएम बनाए गए। यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह का निधन 21 अगस्त को हो गया था। वो काफी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। 89 साल के कल्याण सिंह पिछले डेढ़ महीने से लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। एक महीने पहले सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, जिसके बाद बीते दिन उनकी हालत और बिगड़ गई थी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago