Lockdown in Karnataka: कर्नाटक में 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन, जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद

<p>
कोरोना के बढ़ते मामले के बीच कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। वहां अब 14 दिनों के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है।  राज्‍य में इस बार लॉकडाउन का उल्‍लंघन करने वालों के खिलाफ अधिक सख्‍ती बरतने का फैसला लिया गया है और इसके लिए नियम कड़े किए गए हैं। बीएस येदियुरप्‍पा सरकार की ओर से कहा गया है कि 10 मई के सुबह छह बजे से 25 मई के सुबह छह बजे तक लॉकडाउन रहेगा।</p>
<p>
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 48,781 नए कोरोना केस सामने आए हैं। वहीं 28,623 लोग ठीक हुए हैं और 592 की मौत हुई है। राज्य में अबतक कोरोना के कुल 18,38,885 केस मिले हैं। इसमें से 5 लाख के ज्यादा एक्टिव हैं।</p>
<p>
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कर्नाटक में इस समय कोरोना के 5,17,075 एक्टिव केस हैं। राज्य में बीते 24 घंटे में 18,943 लोग ठीक हुए और अब तक 12,55,797 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में बृहस्पतिवार 1,64,441 नमूनों की जांच की गई। अब तक 2।65 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज कुछ समय पहले ही  कहा था कि अगर लोग सहयोग नहीं करेंगे तो कोविड-19 के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाना अनिवार्य हो जाएगा।</p>
<p>
कर्नाटक में कोरोना लॉकडाउन के क्या बंद रहेगा और क्या खुलेगा इसकी जानकारी भी दी गई है। बताया गया है कि सभी होटल, पब, बार बंद रहेंगे। वहीं जरूरी खानपान की दुकानें खुली रहेंगी। इसमें सभी भोजनालय या रेस्तरां, मीट की दुकान, सब्जी की दुकान आदि सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक यानी 4 घंटे के लिए खुले रह सकते हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कामगार मजदूरों से नहीं घबराने की भी अपील की है। उन्होंने कहा है कि यह अस्थाई लॉकडाउन है, इससे घबराकर अपने घर लौटने की जरूरत नहीं है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago