अनलॉक या कोरोना कर्फ्यू? देखिए अपने राज्य की गाइडलाइन, क्या खुला-क्या बंद

देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हो रही है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना के नए केस में तो कमी आई है, पर मौतों का आंकड़ा अब भी डरा ही रहा है। ऐसे में कुछ राज्य अभी भी किसी भी तरह की छूट देने के मूड में नहीं है।, वहीं, जिन राज्यों में कोरोना के मामले बिल्कुल कम आने लगे हैं वहां पर धीरे-धीरे पाबंदियों में ढील दे रहे हैं। आईए जानते हैं किन किन राज्यों में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है और किन राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है।

इन राज्यों में पाबंदियों के साथ अनलॉक शुरू

यूपी

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड संक्रमण के चलते राज्य में लागू कोरोना कर्फ्यू में सुबह सात बजे से शाम बजे तक की ढील दी है और अब शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। वहीं, लखनऊ समेत 20 जिलों को अभी राहत नहीं मिली है क्योंकि वहां पर अब भी 600 से अधिक सक्रिय मामले हैं। निषेध क्षेत्र के बाहर एक जून से सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक गतिविधियां संचालित होंगी। नाइट कर्फ्यू शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान कोविड नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

दिल्ली

राजधानी दिल्ली में आज (सोमवार) से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसमें पहले हफ्ते में फैक्ट्री और निर्माण गातिविधियों को ही इजाजत दी गई है। वहीं, मेट्रो सेवा फिलहाल बंद रहेगी। गैर जरूरी सेवाओं के लिए कर्फ्यू पहले की तरह 7 जून सुबह 5 बजे तक के लिए जारी रहेगा। फैक्ट्री और निर्माण गातिविधियों से जुड़े लोगों के लिए ई-पास लेना जरूरी है। कर्मचारियों और मजदूरों के लिए उनके एंप्लॉयर, कॉन्ट्रैक्टर, मालिकों को ई पास के लिए अप्लाई करना होगा। वहीं, आने वाले हफ्तों में जैसे-जैसे केस कम होते जाएंगे, दिल्ली से धीरे-धीरे पाबंदियां हटती जाएंगी।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में 'कोरोना कर्फ्यू' के प्रतिबंधों में एक जून से चरणबद्ध तरीके से छूट के बावजूद अगले हफ्ते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू रहेगा। प्रदेश में पांच प्रतिशत से अधिक और इससे कम संक्रमण दर वाले जिलों के लिए 'अनलॉक' के अलग-अलग दिशा-निर्देश होंगे।

जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। आउटडोर मार्केट और एरिया रोटेशन बेस पर खुलेंगे। सार्वजनिक परिवहन 50% क्षमता के साथ खुलेगा। तीन दिनों के लिए सैलून की दुकानें, पार्लर खुलेंगे। तीन दिनों तक शराब की दुकानें खुलेंगी, 25% क्षमता के इंडोर मॉल खुलेंगे। रेस्तरां केवल होम डिलीवरी के लिए होंगे, वीकेंड कर्फ्यू जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में लागू रहेगा।

इन राज्यों में बढ़ाया गया लॉकडाउन

महाराष्ट्र

देश में कोरोना के सबसे ज्यादे मामले अगर किसी राज्य से आए तो वो है महाराष्ट्र, फिलहाल यहां पर गिरावट तो है लेकिन अब भी मामले ज्यादे आ रहे हैं। जिसके चलते उद्धव सरकार ने राज्य में लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ाने के फैसला लिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि, इस बार और कड़ाई के साथ लॉकडाउन लगा है।

बिहार

बिहार में पांच मई से लागू लॉकडाउन को फिर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब राज्य में 8 जून तक लॉकडाउन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी।

उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को कोविड कर्फ्यू को आठ जून तक बढ़ाने की घोषणा की। एक जून को प्रातः छह बजे कर्फ्यू की अवधि समाप्त हो रही थी। प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा यहां जारी आदेश के अनुसार, राज्य में कोविड कर्फ्यू को सात और दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है जो अब आठ जून की सुबह छह बजे तक प्रभावी रहेगा।

सिक्किम

सिक्किम सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में लागू लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलिटेन के मुताबिक, राज्य में कोविड-19 के 264 और मरीज मिले हैं जिसके बाद कुल मामले 15,171 हो गए हैं जबकि तीन लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 250 पहुंच गई है।

बताते चलें कि महामारी की दूसरी लहर में कोरोना के मामले चार लाख से भी ज्यादे आने लगे थे जिसके बाद केंद्र और राज्य सरकारों की निंद उड़ गई थी। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद अब इसपर काबू पाल लिया गया है। और आज पिछले 46 दिनों में कोरोना के सबसे कम मामले आए हैं। पिछले 24 घंटों में 1 लाख 65 हजार 553 नए कोरोना केस आए और 3460 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं 2 लाख 76 हजार 309 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 1,14,216 एक्टिव केस कम हो गए। वहीं, इस वक्त देश में कोरोना जंग में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत 20 करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वैक्सीनेशन को और तेज करने के लिए देश में कई और वैक्सीन कंपनियों को जल्द इमरजेंसी मंजूरी मिलने वाली है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago