महाराष्ट्र Lock कोरोना Down, सोमवार को नए केस और मौत दोनों में भारी कमी

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार सोमवार को कुछ कम रही। पिछले 24घंटे में राज्य में करीब एक दिन में लगभग 10कम केसेस यानी 59हजार केस सामने आए तो 351लोगों की जान गई है। रविवार की तुलना में नए मरीजों की संख्या 69हजार  और मौतों की संख्या  500थी।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 58,924नए मामले सामने आए हैं वहीं संक्रमण से 351लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 38,98,262हो गए वहीं मृतक संख्या 60,824 हो गई है। राज्य में 6,76,520 उपचाराधीन मामले हैं।

महाराष्ट्र सरकार के अनुसार दिन में अस्पतालों से 52,412लोगों कर छुट्टी दी गई। अब तक राज्य में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 31,59,240हो गई है। राज्य में सर्वाधिक 7,381नए मामले मुंबई में, नागपुर में 5,086और पुणे में 4,616नए मामले सामने आए। मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,86,867हो गए हैं वहीं मृतक संख्या 12,412हो गई है।

लॉकडाउन के बाद मुंबई में भी धीरे-धीरे ही सही लेकिन कोरोना संक्रमण में कमी के संकेत मिल रहे हैं। देश की आर्थिक राजधानी में सोमवार को 7,381नए कोरोना केस सामने आए तो 57लोगों की मौत हुई है। नए केसों और मौतों के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 5,86,692तो मृतकों की संख्या 12,404हो गई है।

मुंबई में रविवार के मुकाबले करीब 1,100कम केस सामने आए। हालांकि, पिछले दिन के मुकाबले 4अधिक लोगों की सांसें थम गईं। रविवार को मुंबई में 8,479लोग संक्रमित पाए गए थे तो 53की मौत हुई थी। पिछले 24घंटे में 8,583लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। इसके साथ रिकवर होने वालों की संख्या 4,86,622हो गई है।

मुंबई में अब 86,410एक्टिव केस हैं। शहर मेंसर्वाधिक 11,163केस 4अप्रैल को सामने आए थे। बीएमसी के मुताबिक पिछले 24घंटे में 36,556लोगों की जांच की गई है। मुंबई में अभी 106कंटेनमेंट जोन झुग्गी बस्तियों में हैं, जबकि 1,171इमारतों को सील किया गया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago