दर्दनाक हादसा: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, वेटिंलेटर पर 22 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक में आज एक अस्पताल में ऑक्सीजन लीक (Oxygen Leak in Nashik) होने से हड़कंप मच गया है। घटना नासिक के जाकिर हुसैन नगरपालिका अस्पताल की है, जहां एक टैंक से अचानक ऑक्सीजन लीक होने लगी। देखते ही देखते पूरे अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया। शुरुआत में लोगों को लगा कि कहीं आग लग गई है। लोगों ने फायर ब्रिगेड को इस संबंध में तुरंत कॉल किया। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई है। जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने पुष्टि की है कि घटना में 22 लोगों की मौत हुई है। ये सभी मरीज वेंटिलेटर पर थे। वहीं, कई लोगों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

#WATCH | An Oxygen tanker leaked while tankers were being filled at Dr Zakir Hussain Hospital in Nashik, Maharashtra. Officials are present at the spot, operation to contain the leak is underway. Details awaited. pic.twitter.com/zsxnJscmBp

— ANI (@ANI) April 21, 2021

खबर के मुताबिक, अस्पताल में करीब 171 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है। महाराष्ट्र के एक अन्य मंत्री डॉक्टर राजेंद्र शिंगणे ने हादसे को लेकर कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमें 22 लोगों की मौत के बारे में पता लगा है। हम विस्तृत रिपोर्ट पाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने जांच के भी आदेश दे दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।'

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताय, 'टैंकर के वॉल्व्स में खराबी के चलते इतनी बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का रिसाव हुआ। यह निश्चित है कि अस्पताल पर इसका असर जरूर हुआ होगा लेकिन हमें अभी और जानकारी हासिल करनी है। पूरी जानकारी मिलने के बाद हम प्रेस नोट जारी करेंगे।'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago