Mumbai Wall Collapse बारिश से चैंबूर और विक्रोली में हादसा 14 लोगों की मौत, मलवे में दबे लोगों को निकलाने में जुटी NDRF

मुंबई के नगर प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है और बारिश के कारण चैम्बूर और विक्रोली में दीवार गिरने के हादसों में 15 लोगों के मौत हो चुकी है। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ लोग अभी तक मलवे के नीचे दबे हुए हैं। बचे हुए लोगों को सुरक्षित बचाने का काम चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि असुरक्षित स्थानों पर माफिया और स्थानीय प्रशासन के वजह से अवैध झुग्गियां बसाई जाती रहती हैं, जिसका नतीजा इस तरह का ये हादसा होता है। मलवे को हटाने और दबे हुए लोगों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

#WATCH | Maharashtra: Rainwater entered Mumbai's Borivali east area following a heavy downpour this morning pic.twitter.com/7295IL0K5K

— ANI (@ANI) July 18, 2021

मुंबई में बीती रात से ही भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से चारों तरफ जलसैलाब सा नजारा देखने को मिल रहा है। सड़कों-गलियों से लेकर रेलवे ट्रैकों पर जलजमाव है और घुटनों तक पानी भर आया है। मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई के हनुमान नगर से लेकर कांदीवली इलाके में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है। सुबह-सुबह मुंबई वालों को जलसैलाब की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में रातभर में जलजमाव हो गया। गांधी मार्केट इलाके में भी भयंकर जलभराव दिखा, जिससे गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। वहीं, मुंबई के सियोन रेलवे स्टेशन का रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी से भर गया है। सियोन इलाके में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर आया है। बारिश की पानी की वजह से आज सुबह लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। माना जा रहा है कि मुंबई में आज भी बारिश जारी रहेगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago