सोनिया-राहुल की किस्मत खराब! महिला सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं पंजाब के नए CM चन्नी, एक्शन में NCW

<p>
पंजाब में पार्टी की कलह को खत्म करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने वाली कांग्रेस के सामने अब और विकट समस्या खड़ी हो गई है। काफी उठा-पठक और हीला-हिज्जत के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने सोचा था दलित को मुख्यमंत्री बनाकर एक तीर से कई निशाने साधे जा सकते हैं, लेकिन हो गया उलटा। चन्नी के शपथ लेते ही राष्ट्रीय महिला आयोग सक्रिय हो गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग(NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि चन्नी महिलाओं के लिए खतरनाक हैं। चन्नी पर ‘मी टूमूवमेंट’ने एक महिला आईएएस अफसर ने आरोप लगाया था।</p>
<p>
NCWकी अध्यक्ष ने कहा, ''2018 के मी टू मूवमेंट के दौरान उनके (पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी) खिलाफ आरोप लगे थे। राज्य महिला आयोग ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया और अध्यक्ष उन्हें हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठीं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।'' चन्नी तब अमरिंदर सरकार में मंत्री थे।</p>
<p>
राष्ट्रीय महिला आयोग ने आगे कहा, ''आज उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री उस पार्टी की ओर से बनाया गया है, जिसकी प्रमुख एक महिला हैं। यह धोखा है। वह महिला सुरक्षा के लिए खतरा हैं। उनके खिलाफ जांच होनी चाहिए। वह मुख्यमंत्री बनने लायक नहीं हैं। मैं सोनिया गांधी (कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष) से अपील करती हूं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया जाए।</p>
<p>
2018 में एक महिला आईएएस अधिकारी ने आरोप लगाया था कि चरणजीत सिंह चन्नी ने उन्हें अश्लील मैसेज बेजे थे। इसके बाद  पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगते हुए कार्रवाई करने को कहा था।  चन्नी उस समय पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। चन्नी के सीएम बनने के बाद एक बार फिर कई लोग इस मुद्दे को उठा रहे हैं।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago