राष्ट्रीय

Noida Electronics Hub में चीनी जासूस! और कितने घुसपैठिए हैं नोएडा में!

चीन की आर्थिक-राजनीतिक परिस्थितियों से ऊब कर तमाम इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने भारत का रुख किया है। भारत सरकार ने नोएडा को इलेक्ट्रॉनिक्स हब (Noida Electronics Hub) के रूप में विकसित कर दिया है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार इससे काफी चिंतित है। पिछले दो सालों में नोएडा इलेक्ट्रॉनिक्स हब (Noida Electronics Hub) में कई संदिग्ध चीनी पकड़े जा चुके हैं। इनमें से कुछ तो नेपाल के रास्ते भारत में घुसे थे। चीन की इस खतरनाक चाल को देखते हुए भारत और उत्तर प्रदेश सरकार ने मिलकर नोएडा इलेक्ट्रॉनिक्स हब (Noida Electronics Hub) में संदिग्ध चीनी जासूसों की निगरानी के लिए सर्विलांस बढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने नोएडा से 15 चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने एक गिरोह को गिरफ्तार किया था जिसके तार चीन से जुड़े थे। पुलिस ने एक ऑपरेशन में 500 करोड़ रुपये से अधिक के इंस्टेंट लोन-कम-एक्सटॉर्शन रैकेट का भंडाफोड़ कर देश के विभिन्न हिस्सों से 22 लोगों को गिरफ्तार किया। यह गिरोह चीनी नागरिकों के इशारे पर संचालित होता था और जबरन वसूली का पैसा हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए चीन में भेजा जा रहा था। इससे पहले अवैध रूप से रह रहे कुछ चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था जो यहां पर अवैध धंधों में लिप्त पाए गए थे।

इसके अलावा पिछले वर्ष गुरुग्राम में एक चीनी नागरिक बॉर्डर पार करके यहां पर अवैध रूप से रोस्टोरेंट चला रहा था। पकड़े जाने पर पता चला कि वो खुफिया जानकारी चीन को साझा करता था। अब चीन के 15 नागरिकों का पकड़ा जाना कोई बड़ी साजिश लगती है। उत्तर प्रदेश पुलिस (Uttar Pradesh Police) ने जिन 15 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया वो यहां पर वैध वीजा के बिना ही रह रहे थे।

यह भी पढ़ें- सावधान! चीनी Loan झांसे में न फंसे… Delhi Police ने 500 करोड़ रुपये के हेरफेर में चीनी नागरिकों सहित 22 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन 15 चीनी नागरिकों को भारत में गैर-कानूनी तरीके से भारत में रहने के लिए हिरासत में लिया है। सभी चीनी नागरिक बिना किसी वैध वीजा के ही भारत में रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यूपी पुलिस ने जून के महीने में ग्रेटर नोएडा में अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक को पकड़ा था। जिस सिलसिले में गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय ने दिल्ली से सटे जिले में रहने वाले विदेशियों के सत्यापन के लिए गहन अभियान शुरू किया था।

यह भी पढ़ें- Nepal को चीन ने दिया धोखा, भारत ने लड़ा दी छाती, ऐसे होगी नेपाल की मदद

इस वक्त जो 15 चीनी नागरिक हिरासत में लिए गए हैं उनकी जानकारी दिल्ली में स्थित चीनी दूतावास को कर दी गई है। नोएडा पुलिस की खुफिया ब्रांच लंबे समय से इन सभी चीनी नागरिकों पर नजर बनाए हुए थे। कार्रवाई किए जाने से पहले खुफिया विभाग ने सभी संबंधित थानों की जनाकारी दे दी थी। जिसे क्रॉस चेक करने और उसके सही पाए जाने पर चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया गया। यूपी पुलिस का कहना है कि, खुफिया विभाग से मिली जानकारी के आधार पर जब सभी चीनी नागरिकों के कागजात की जांच की गई तो पता चला कि किसी के भी पास वैध वीजा नहीं है। सभी चीनी नागरिक वीजा अवधि के खत्म होने के बाद भी छिप कर नोएडा में रह रहे थे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago