पीएम मोदी की पॉलिटिकल स्ट्राइक- मंत्री मंडल विस्तार से पहले बदल दिए 8 गवर्नर

केंद्र सरकार में अगले एक-दो दिन में होने वाले कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक साथ 8 राज्यपालों की नियुक्ति की है। इसमें से एक केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत भी हैं। उन्हें कर्नाटका का गवर्नर बनाया गया है। कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले हुए 8 राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर पीएम मोदी का इसे पॉलिटिकल स्ट्राइक माना जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन की ओर से नई नियुक्तियों की जानकारी दी गई है। जिसमें आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का नया राज्यपाल बनाया गया है। गुजरात भाजपा के नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। आई देखते हैं इनके बारे में…

थावरचंद गहलोत कर्नाटक के होंगे राज्‍यपाल

केंद्रीय सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्‍यपाल बनाया गया है। वह राज्‍यसभा में सदन के नेता भी हैं। बीजेपी के संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्‍य भी हैं। अब उन्‍हें सभी राजनीतिक पद त्‍याग कर कर्नाटक के राजभवन में बसना होगा।

आंध्र के कंभमपति बने मिजोरम के राज्‍यपाल

हरि बाबू कंभमपति भाजपा में संगठन के कई पदों पर रहे हैं। हरि बाबू उप-राष्‍ट्रपति वेंकैया नायडू के साथ 'जय आंध्र' आंदोलन में हिस्‍सा ले चुके हैं। बीजेपी की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्‍य कंभमपति को पूर्वोत्‍तर में मिजोरम का राज्‍यपाल बनाकर भेजा जा रहा है।

मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल होंगे मंगूभाई छगनभाई पटेल

गुजरात के मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्‍य प्रदेश का राज्‍यपाल बनाया गया है।

राजेंद्र विश्‍वनाथ अर्लेकर बने हिमाचल प्रदेश के राज्‍यपाल

गोवा विधानसभा के पूर्व स्‍पीकर राजेंद्र विश्‍वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्‍यपाल बनाया गया है। वो बचपन से ही राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। बतौर स्‍पीकर, अर्लेकर को गोवा विधानसभा को देश की पहली पेपरलेस विधानसभा बनाने का श्रेय जाता है।

श्रीधरन पिल्‍लई बने गोवा के राज्‍यपाल

मिजोरम के राज्‍यपाल पीएस श्रीधरन पिल्‍लई को गोवा का राज्‍यपाल बना दिया गया है। श्रीधरन पिल्‍लई लेखक भी हैं और उनकी किताब गका विमोचन खुद पीएम मोदी कर चुके हैं।

सत्‍यदेव नारायण बने त्रिपुरा के गवर्नर

हरियाणा के राज्‍यपाल रहे सत्‍यदेव नारायण आर्य को अब त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। सत्‍यदेव नारायण 8 बार बिहार की राजगीर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

रमेश बैस झारखंड के राज्‍यपाल

त्रिपुरा के राज्‍यपाल रमेश बैस को झारखंड भेजा गया है।

बंडारू दत्‍तात्रेय होंगे हरियाणा के गवर्नर

2019 से हरियाणा के राज्‍यपाल का पद संभाल रहे बंडारू दत्‍तात्रेय अब हरियाणा के राजभवन में रहेंगे। वो इमरजेंसी के दौरान जेल भी जा चुके हैं, 2014 में भाजपा की सरकार आने के बाद उन्हें पीएम मोदी ने श्रम और रोजगार राज्यमंत्री बनाया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago