IIT-Kanpur के दीक्षांत समारोह में छात्रों को मिला पीएम मोदी का मंत्र, बोलें- चुनौतियों से मत भागना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर आईआईटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए छात्रों से कहा कि हमें कभी चुनौती से नहीं भागना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग चुनौती से भागते हैं, वो उनका शिकार बन जाते हैं। आज से शुरू हुआ यात्रा में आपको सहूलियत के लिए शॉर्टकट भी बहुत लोग बताएंगे, लेकिन मेरी सलाह यही होगी कि आप कंफर्ट मत चुनना, चुनौती जरूर चुनना। क्योंकि आप चाहें या न चाहें, जीवन में चुनौतियां आनी ही हैं। जो लोग उनसे भागते हैं वो उनका शिकार बन जाते हैं। इसके आगे उन्होंने कहा कि, आप अपनी मानवीय संवेदनाओं को और जानने की ललक को कभी मरने मत देना। लोगों से जुड़ने की अपनी इच्छा को दबने नहीं देगा। जीने की जिजिविषा का नाम ही जीवन है और इसे पूरे आनंद एवं उल्लास से जीना।

यह भी पढ़ें- राजधानी में अगले दो दिन तक जारी रहेगी बारिश, बढ़ जाएगी ठिठुरन- इस दिन छाया रहेगा घना कोहरा

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में पहले जिन लोगों ने सरकरा चलाई थी उन्होंने समय की अहमियत कभी नहीं समझी। 21वीं सदी के इस कालखंड में यूपी को तेज़ गति से प्रगति करनी थी उस अहम अवसर को पहले की सरकारों ने गंवा दिया। उनकी प्राथमिकताओं में प्रदेश का विकास नहीं था।

Uttar Pradesh | Prime Minister Narendra Modi flags off a section of Kanpur Metro

The completed 9 km long section of Kanpur Metro Rail Project stretches from IIT Kanpur to Moti Jheel. pic.twitter.com/ewovyLpSlA

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 28, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में मेट्रो का उद्घाटन किया इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

PM Modi inaugurates the completed section of the Kanpur Metro Rail Project and takes a ride in the metro

UP CM Yogi Adityanath and Union Minister Hardeep Singh Puri also present along with him pic.twitter.com/Y24I6EQ4kI

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) December 28, 2021

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि, कौन भारतीय नहीं चाहेगा कि भारत की कंपनियां ग्लोबल बनें, भारत के उत्पाद ग्लोबल बनें, जो आईआईटी को जानता है। यहां के टैलेंट को जानता है, यहां के प्रोफेसर्स की मेहनत को जानता है, वो ये विश्वास करता है ये आईआईटी के नौजवान जरूर करेंगे। आज भारत दुनिया का दूसरा स्टार्ट हब बनकर हब बनकर उभरा। तीसरा सबसे बड़ा यूनीकॉर्न देश बन गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर मेट्रो का उद्धाटन किया। बताते चलें कि, कानपुर मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य का शुरुआत 15नवंबर 2019में हुआ था और दो साल से भी कम समय में 10नवंबर 2021को 9किमी IIT से मोतीझील प्रायोरिटी कॉरिडर पर ट्रायल रन हुआ।

यह भी पढ़ें- Covid-19 Night Curfew: दिल्ली में पहला चरण लागू

इसके आगे उन्होंने कहा कि, मेरी बातों में आपको अधीरता नजर आ रही होगी लेकिन मैं चाहता हूं कि आप भी इसी तरह आत्मनिर्भर भारत के लिए अधीर बनें। यदि हम आत्मनिर्भर नहीं होंगे, तो हमारा देश अपने लक्ष्य कैसे पूरे करेगा, अपनी डेस्टिनी तक कैसे पहुंचेगा। जब देश की आजादी को 25 साल हुए, तब तक हमें भी अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए बहुत कुछ कर लेना चाहिए था। इसके आगे उन्होंने कहा कि, ये दौरा, ये 21वीं सदी, पूरी तरह प्रौद्योगिकी संचालित है। इस दशक में भी तकनीकी अलग-अलग क्षेत्रों में अपना दबदबा और बढ़ाने वाली है। अब बिना तकनीक के जीवन अब एक तरह से अधूरा ही होगा। ये जीवन और तकनीक की स्पर्धा का युग है और मुझे विश्वास है कि इसमें आप जरूर आगे निकलेंगे। जब आपने आईआईटी कानपुर में प्रवेश लिया था और अब जब आप यहां से निकल रहे हैं, तब और अब में आप अपने में बहुत बड़ा परिवर्तन महसूस कर रहे होंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago