PM मोदी शुक्रवार को जाएंगे ओडिशा और पश्चिम बंगाल, Cyclone YAAS से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवाती तूफान 'यास' से प्रभावित ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों का दौरान करेंगे। वह दोनों ही राज्यों में इससे हुए नुकसान की समीक्षा करेंगे। वह पहले भुवनेश्वर जाएंगे, जहां पर समीक्षा बैठक करेंगे, इसके बाद ओडिशा के बालासोर और भद्रक फिर पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिलों के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

बुधवार को चक्रवाती तूफान 'यास' देश के पूर्वी तटों से टकराया था, इस दौरान 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए, खेतों में पानी भर गया। यास के कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में तबाही हुई है। तीनों ही राज्यों में 21 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

चक्रवाती तूफान ओडिशा के भद्रक जिले के धामरा पोर्ट से टकराया जिसके बाद यहां पर काफी नुकसान हुआ है। ओडिशा में समुद्र का पानी गांवों में घुस गया और कई झोपड़ियों को बहाकर ले गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया है कि बंगाल में तकरीबन 3 लाख घरों को यास चक्रवात ने नुकसान पहुंचाया है।

बताते चले कि, बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान यास कमजोर होकर 'डीप डिप्रेशन' में बदल गया है और अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। मौसम विज्ञान की माने तो अगले 12 घंटों के दौरान चक्रवात के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में, अगले 12 घंटों के दौरान मेदिनीपुर, झारग्राम, बांकुरा में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान झारखंड में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, भारी से बहुत भारी वर्षा और छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago