President Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद की ली शपथ, बोली- गरीब भी देख सकता है सपना

Draupadi Murmu Shapath Grahan: नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च पद की शपथ ली। इस पद की शपथ चीफ जस्टिस एनवी रमना ने दिलाई है। इसी के साथ वो भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं हैं। मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली भी पहली राष्ट्रपति हैं। शपथ लेते हुए उन्होंने कहा कि, जिस गांव से मैं आती हूं वो इतना छोटा है कि, वहां पर प्राथमिक शिक्षा तक हासिल करना कठिन है। इस स्तर तक शिक्षा पाने वाली मैं पहली महिला हैं।

भारत के राष्ट्रपति की शपथ

मैं.. , ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं श्रद्धापूर्वक भारत के राष्ट्रपति पद के कार्य का पालन करूंगी। मैं अपनी पूरी क्षमता और योग्यता के साथ संविधान और कानून की रक्षा करूंगी। मैं भारत गणराज्य के लोगों की सेवा और कल्याण के लिए समर्पित रहूंगी। शपथ ग्रहण के दौरान मुर्मू ने कहा मेरा सौभाग्य है कि मुझे स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में सेवा करने का अवसर मिला है। मैं स्वतंत्र भारत में जन्म लेने वाली पहली राष्ट्रपति हूं।

Delhi | Outgoing President Ram Nath Kovind and President-elect Droupadi Murmu leave from Rashtrapati Bhavan for the Parliament.

President-elect Droupadi Murmu will take oath as the 15th President of India, shortly. pic.twitter.com/XqjlwPLGvl

— ANI (@ANI) July 25, 2022

बहुत ही छोटे गांव से आती हूं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, मैं छोटे से गांव से आती हूं और वहां प्राथमिक शिक्षा हासिल करना भी कठिन है। मैं इस स्तर तक शिक्षा पाने वाली पहली व्यक्ति हूं। राष्ट्रपति के रूप में मेरा चुना जाना केवल मेरी उपलब्धि नहीं है, बल्कि देश के सभी लोगों की उपलब्धि है, जो वे इस स्तर तक पहुंचने का सपना देख सकते हैं।

इसके आगे उन्होंने कहा कि, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर निर्वाचित करने के लिए मैं सभी सांसदों और सभी विधानसभा सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। आपका मत देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास की अभिव्यक्ति है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा, "जोहार! नमस्कार! मैं भारत के समस्त नागरिकों की आशा-आकांक्षा और अधिकारों की प्रतीक इस पवित्र संसद से सभी देशवासियों का पूरी विनम्रता से अभिनंदन करती हूं। आपकी आत्मीयता, विश्वास और आपका सहयोग, मेरे लिए इस नए दायित्व को निभाने में मेरी बहुत बड़ी ताकत होंगे।

राष्ट्रपति बनते ही द्रोपदी मुर्मू ने 5 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है….

1. देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति

2. सबसे युवा राष्ट्रपति

3. आजाद भारत में पैदा होने वाली राष्ट्रपति

4. ओडिशा से पहला राष्ट्रपति

5. राष्ट्रपति बनने वाली पहली पार्षद

निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, समारोह सोमवार को सुबह करीब सवा 10 बजे होगा। मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी और फिर राष्ट्रपति का संबोधन होगा।

Delhi | Outgoing President Ram Nath Kovind and his wife Savita Kovind extend greetings to President-elect Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan.

(Source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/1OSIqsWJil

— ANI (@ANI) July 25, 2022

निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago