Congress के ‘शहजादे’ पर Modi Phobia, ‘आइडिया फॉर इंडिया’ में किया 130 करोड़ देशवासियों का अपमान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को घेरने के लिए विपक्ष अपनी पूरी ताकत लगा दी लेकिन, अब तक विफल रही है। कांग्रेस इतनी कोशिशें कर चुकी है कि उसे अब ये समझ नहीं आ रहा कि वो क्या करे कि सत्ता की कमान उसके हाथों में हो। राहुल गांधी कभी आलू से सोना बनाते हैं तो कभी देश के प्रधानमंत्री को जमकर गाली देते हैं। ऐसे में वो सरकार को घेरने के बजाय वो खुद ही फंस जाते हैं। इस बार तो सरकार के साथ ही देश के खिलाफ भी बोलने लग गए हैं। राहुल गांधी अपनी ही मातृभूमि की तुलना आतंकियों के आका पाकिस्तान से कर रहे हैं। उनका कहना है कि, भारत अब अच्छा देश नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी की सुनते ही नहीं है। देश का लोकतंत्र खतरे में है क्योंकि, संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले तेज हो रहे हैं। दरअसल, लंदन में आयोजित 'आइडिया फॉर इंडिया' कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने देश की तुलना पाकिस्तान के साथ ही श्रीलंका से भी की। उन्होंने कहा कि, भारत में मीडिया एक तरफ खड़ा होकर काम कर रहा है। इसके आगे राहुल गंधी ने पीएम मोदी का विरोध करते हुए कहा कि, बीजेपी (BJP) ने पूरे देश में केरोसीन फैला दिया है। इस बार तो राज्यों की शक्तियां कम करने के लिए ED, CBI का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। भारत की आवाज को एक विचारधारा ने कुचल दिया है। अब ये एक राष्ट्रीय वैचारिक लड़ाई है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, देश की मीडिया निष्पक्ष नहीं है वो भी एक किनारे खड़े होकर एकतरफा व्यवहार कर रही है। चीन के साथ भारत के तनाव को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि, लद्दाख में यूक्रेन जैसे हालात हैं। चीन बॉर्डर पर विकास कर रहा है और पीएम मोदी चीन का नाम तक नहीं लेते हैं। राहुल गांधी के इन बयानों पर बीजेपी ने कहा है कि, राहुल गांधी में एक बार फिर साबित कर दिया को अपने देश को ही बदनाम करना चाहते हैं। वो विदेश जाकर देश को नीचा दिखा रहे हैं।

राहुल ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारत में अभी लोकतंत्र की स्थिति अच्छी नहीं है। भाजपा के लोगों ने संवैधानिक पदों पर कब्जा कर लिया है। सभी सरकारी संस्थानों में पीछे से लोगों की एंट्री दी जा रही है। हम इन लोगों से लड़ रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत के सवाल पर राहुल ने कहा कि हम लोगों के पास नहीं जा पा रहे हैं। हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है। हालांकि, कांग्रेस क्यों नहीं जीत पा रही है राहुल गांधी के पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह का कहना है कि, कांग्रेस को बीजेपी से सिखना चाहिए। हमारे वर्करों को पता ही नहीं है क्या करना है। कांग्रेस के नेताओं और वर्करों को बीजेपी के लोगों से सिखना चाहिए कि वो कैसे काम करते हैं। अब राहुल गांधी ही तय कर लें कि उनके द्वारा लगाए जा रहे आरोप सही हैं या फिर ये उनकी कुर्सी न पा पाने की बौखलाहट है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago