राहुल गांधी की नजर में महात्मा गांधी और मनमोहन सिंह भी तानाशाह?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने एक ट्वीट के बाद फिर फंस गये हैं। उन्होंने ट्वीट में कहा कि दुनिया में कई तानाशाहों के नाम 'एम' से क्यों शुरू होते हैं? उन्होंने उदाहरण के लिए मार्कोस, मुसोलिनी, मिलोसेविक,  हुस्नी मुबारक, मोबुतू,  मिकोमबेरो,  मुशर्रफ के नाम भी दिए। राहुल के इस बयान का भाजपा ने काफी जोरदार पलटवार किया है।

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर लिखा,एम से मोहन दास भी थे- साबरमती के संत, बापू। भारत की मिट्टी की बात ही अलग है, ये तानाशाह नहीं बुद्ध और महावीर की वसुधा है। छोड़िये आप नहीं समझेंगे राहुल जी।'

M से Mohandas भी थे – साबरमती के संत, बापू – the greatest apostle of truth and non-violence.

भारत की मिटटी की बात ही अलग है, ये तानाशाह नहीं बुद्ध और महावीर की वसुधा है।

छोड़िये आप नहीं समझेंगे @RahulGandhi ji… https://t.co/wtUn1vI54F

— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) February 3, 2021

राहुल गांधी के तानाशाह वाले ट्वीट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि क्या जरुरी है कि राहुल गांधी को गंभीरता से लिया जाए?  उनका भारतीय राजनीति को लेकर क्या दृष्टिकोण रहा है यह सब जानते हैं।

राहुल गांधी के बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अंजान राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि अधिकतर तानाशाहों के नाम एम से शुरू होते हैं। मैंने उनसे पूछा है कि मोहनदास करमचंद गांधी अहिंसा के पुजारी थे जो सारे विश्व में जाने जाते हैं। उनका नाम भी M शब्द से शुरू होता है। उनके बारे में उनकी क्या राय है?

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर ट्विटर यूजर ने भी तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि एम से ही मनमोहन सिंह और मोतीलाल नेहरू का भी नाम शुरू होता है। वहीं पंकज शंकर नाम के एक यूजर ने लिखा है कि एम से ही मनमोहन सिंह, मोतीलाल नेहरु, एम के स्टलीन औऱ ममता बनर्जी का भी नाम है। आपको बता दें कि राहुल ने इस ट्वीट में लिखा था कि इतने सारे तानाशाहों के नाम 'M' से ही क्यों शुरू होते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में जिन तानाशाहों के नाम शेयर किए उनमें मार्कोस,  मुसोलिनी, मिलोसेविक, हुस्नी मुबारक, मोबुतू, मिकोमबेरो,  मुशर्रफ के नाम शामिल थे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago