दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से शुरू हुई आज की सुबह, शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, देखें अपने शहर का हाल

दिल्ली-एनसीएर में बारिश का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया हुआ है, ताकि बच्चे और बुजुर्ग अपनी सेहत का ख्याल रखें। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार यानी 9 फरवरी को बिजली चमकने और गरज के साथ दिल्ली-एनसीआर में बारिश होगी। बारिश और बूंदाबांदी को लेकर आईएमडी की भविष्यवाणी सटीक साबित हुई।

Rain lashes parts of the national capital. Visuals from Feroz Shah Road and Mandi House.

IMD has predicted moderate intensity rain & winds with a speed of 20-40 Km/h would occur over and adjoining areas of isolated places of Delhi, today. pic.twitter.com/e6Tj2MZUrM

— ANI (@ANI) February 8, 2022

यह भी पढ़ें- PSL: क्रिकेट मैदान में ससुर-दामाद की जंग, शाहिद अफरीदी के अपने ही जमाई को चटाई धूल, शानदार जीत की हासिल

मौसम विभाग के अनुसार, आज कई इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली के नरेला, बवाना, हरियाणा के सोनीपत, खरखौदा, गुरुग्राम, जींद, हिसार, सिवानी, गन्नौर, रोहतक, झज्जर, यूपी के बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, राजस्थान के पिलानी, भिवाड़ी, तिजारा, खैरथल, कोटपुतली और आसपास के क्षेत्रों में आज मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Rain lashes parts of Delhi. Visuals from Mandi House.

IMD has predicted moderate intensity rain & winds with a speed of 20-40 Km/h would occur over and adjoining areas of isolated places of Delhi, today. pic.twitter.com/EOL28S2VZh

— ANI (@ANI) February 8, 2022

यह भी पढ़ें- कर्नाटक हिजाब विवाद में कूदा पाकिस्तान, मलाला यूसुफजई ने कही ऐसी बात कि सुन खौल जाएगा खून

मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 11.5 डिग्री  व अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 45 से 95 फीसदी रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ मध्यम स्तर तक की बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम 22 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता खत्म होने के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago