Pet Animals कुत्ता या बिल्ली रखते हैं तो हो जाएं सावधान- ऐसा नहीं करने पर अब देना होगा इतने हजार रूपये का जुर्माना

लगभग इन दिनों हर किसी के बार कोई न कोई पालतु जानवर है। खासकर भारत के साथ साथ दुनियाभर में कुत्तों या बिल्लियों को पालतू पशुओं के रूप में पाला जाता है। इसमें सबसे ज्यादा कुत्तों को लोग रखना पसंद करते हैं क्योंकि, कुत्ते को सबसे ज्यादा वफादार पशु माना जाता है। कुत्तों  में कई प्रजातियां होती हैं और लोग अपने मनपसंद इसे पालते हैं। लेकिन अब भारत में इसे रखने पर अगर पकड़े गए तो जुर्माना देना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Republic Day: Indian Army से ऐसे ही थर-थर नहीं कांपते चीन और पाकिस्तान- माइनस 30 डिग्री में भी हिमवीरों ने फहराया तिरंगा

दरअसल, अब पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य हो गया है। ऐसा नहीं करने पर आपकी मोटी रकम देनी पड़ सकती है। अगर आपके पास कोई पालतू कुत्ता या बिल्ली है तो उसका रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना देना पड़ सकता है। दिल्ली से सटे नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।

नोएडा अथॉरिटी ने इन पालतू जानवरों के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख भी तय कर दी है। नोएडा अथॉरिटी ने कहा है कि नोएडा में रहने वाले सभी लोग अपने पालतू कुत्ते और बिल्ली का 15 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा लें अन्यथा उन्हें जुर्माना भरना होगा। रजिस्ट्रेशन नहीं पाए जाने पर 1 हजार रुपए का शुरुआती जुर्माना होगा।

यह भी पढ़ें- नए पाकिस्तान को गर्त में ले जा रहे इमरान खान, भ्रष्टाचार में ऊंचाई छू रहा मुल्क- देखें भारत का क्या है हाल

नोएडा अथॉरिटी पालतू जानवरों के रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने के लिए लगातार 21 दिनों तक नोएडा के अलग-अलग जगहों पर पेट रजिस्ट्रेशन कैंप लगावाएगी। इसके साथ ही नोएडा अथॉरिटी ने लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए Pet Registration के लिए मोबाइल ऐप की भी शुरुआत कर दी है। अब लोग यहां से भी अपने पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस ऐप पर अपने पालतू जानवर की कुछ जानकारी देनी होगी उसके बाद 500 रुपए की फीस भी जमा करनी होगी जिसके बाद तुरतं रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago