APJ अबुल कलाम The People’s President की वो बातें जो ताजिंदगी रहेंगी याद!

एपीजे अब्दुल कलाम भारत के सबसे प्रसिद्ध राष्ट्रपतियों में से एक थे। उन्हें 'भारत के मिसाइल मैन' के रूप में भी जाना जाता है। उन्हें अब तक के सबसे महान शिक्षकों एक के रूप में भी याद किया जाता है। 27जुलाई को उनकी पुण्यतिथि थी। अब्दुल कलाम की मृत्यु 2015में मेघालय के शिलॉन्ग में बच्चों को भाषण देने के बाद हुई थी। कलाम के सर्वश्रेष्ठ विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देने वाले हैं। समाज के सभी वर्गों के लिए सोचने वाले अब्दुल कलाम ने 18जुलाई 2002को देश के 11वें राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। उन्होंने एक वैज्ञानिक और एक राष्ट्रपति के रूप में अपना अतुल्य योगदान देकर देश की सेवा की है।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम कौन थे?

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम था, जो एक भारतीय एयरोस्पेस वैज्ञानिक थे। इनका जन्म और पालन-पोषण तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। इन्होंने भौतिकी और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। एपीजे अब्दुल कलाम ने वैज्ञानिक और विज्ञान प्रकाशक के रूप में मुख्य रूप से डिफेंस रिसर्च और डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन इसरो में बिताया है। वह भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकास प्रयासों में भी शामिल थे। एपीजे अब्दुल कलाम को बैलिस्टिक मिसाइल  और लॉन्च वाहन प्रौद्योगिकी के विकास पर उनके काम के लिए भारत के मिसाइल मैन के रूप में जाना जाता है।

कहते हैं अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन

डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को देश के सबसे प्रतिभाशाली दिमागों में से एक माना जाता है। उन्होंने SLV-III पर काम किया, जो पहला उपग्रह प्रक्षेपण यान था, इसने रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी के चारों ओर कक्षा में स्थापित किया था। वह एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम के पीछे भी मुख्य व्यक्ति थे, जिसके बाद उन्हें भारत के मिसाइल मैन के रूप में जाना जाने लगा।

अब्दुल कलाम की कुछ रोचक बातें

1. सपना, सपना, सपना.. सपने विचारों में बदल जाते हैं और विचार कर्म में परिणत होते हैं।

2. हमें जीवन में कभी किसी से हार नहीं माननी चाहिए और समस्या को हमें हराने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

3. अपनी पहली जीत के बाद आराम मत करो, क्योंकि अगर आप दूसरी में असफल हो जाते हैं, तो अधिक होंठ यह कहने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि आपकी पहली जीत सिर्फ किस्मत थी।

4. आइए हम अपने आज का बलिदान दें, ताकि हमारे बच्चों का कल बेहतर हो सके।

5. अगर मेरा सफल होने का दृढ़ संकल्प पर्याप्त मजबूत है तो असफलता मुझसे आगे नहीं बढ़ेगी।

6. जानें कि आप कहां जा रहे हैं.दुनिया में सबसे बड़ी बात यह नहीं जानना है कि हम कहां खड़े हैं, हम किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

7. यदि आप असफल होते हैं, तो कभी हार न मानें क्योंकि FAIL का अर्थ है 'सीखने में पहला प्रयास।

8. अपने मिशन में सफल होने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त होना चाहिए।

9. देश का सबसे अच्छा दिमाग कक्षा की आखिरी बेंच पर पाया जा सकता है।

10. सक्रिय रहें! जिम्मेदारी लें! उन चीजों के लिए काम करें जिन पर आप विश्वास करते हैं। यदि आप नहीं करते हैं, तो आप अपना भाग्य दूसरों को सौंप रहे हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago