दिल्ली: परोसा गया मीट झटका है या हलाल, रेस्टोरेंट को बताना होगा

<p>
देश की राजधानी दिल्ली में अब रेस्टोरेंट वालों को परोसे गए मीट के बारे में जानकारी देनी होगी। दिल्ली में नगर निगम ने रेस्टोरेंट को लेकर एक नया प्रस्ताव पास किया है। ये प्रस्ताव पास किया है उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने। इस प्रस्ताव के तहत अब रेस्टोरेंट में ग्राहकों को थाली में जो मीट परोसा जा रहा है, उसकी जानकारी नगर निगम को देनी होगी। यीनी की अब रेस्टोरेंट के बाहर उन्हें ये लिखना जरूरी होगा कि वो जो मीट परोस रहे हैं, वो झटके का है या फिर हलाल का।</p>
<p>
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने बताया कि कुछ लोग हलाल और झटके से परहेज करते हैं। किसी को झटके का पसंद है तो किसी को हलाल का। और ये लोगों को जानने का हक है कि वो जो खा रहे हैं वो हलाल है या झटका। सिख समुदाय की तरफ से ये मांग सालों से की जा रही थी। उनके यहां नियम है कि वो हलाल मीट नहीं खा सकते। तो वहीं, दूसरी तरफ मुस्लिम समुदाय में झटके का मीट नहीं खाया जाता। ऐसे में हर धर्म के लोगों को यह मौलिक अधिकार है ये जानने का कि वो कौन सा मीट खा रहे हैं, क्योंकि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है।</p>
<p>
आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम में कुल 272 वार्ड हैं, जिनमें से 104 वार्ड उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अंदर हैं और 104 दक्षिण दिल्ली नगर निगम में। उत्तरी दिल्ली के 104 वार्ड में से 90% रेस्टोरेंट में नॉनवेज परोसा जाता है। भले ही अभी उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने ये प्रस्ताव पास कर दिया है, लेकिन इससे जुड़े नियम और अभी जारी नहीं किए हैं।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago