मोहन भागवत फहराया तिरंगा, आरएसएस की DP पर लगा तिरंगा, संघ विरोधियों की जुबान को मार गया लकवा!

आज शनिवार 13अगस्त से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया है। तिरंगा फहराने के साथ ही आरएसएस ने इस अभियान को गति दे दी है। इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को आरएसएस कार्यालय पर तिरंगा फहराया है। इसका एक वीडियो आरएसएस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है। इस वीडियो के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि- 'स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं।हर घर तिरंगा फहराएं. राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएं।

आरएसएस ने बदली 'डीपी'

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीरों पर अपने पारंपरिक भगवा झंडे के स्थान पर तिरंगे की तस्‍वीर लगायी है। बता दें कि मामले को लेकर विपक्ष ने कई तरह के आरोप लगाये थे। देश स्वतंत्रता के 75साल पूरे होने के अवसर पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है।  संघ ने भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपनी डीपी में तिरंगा लगा लिया है। ये काफी मायने रखता है ऐसा इसलिए क्‍योंकि विपक्ष इसे एक बड़ा मुद्दा बना रहा था।

स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएँ.

हर घर तिरंगा फहराएँ.

राष्ट्रीय स्वाभिमान जगाएँ. pic.twitter.com/li2by2b0dK

— RSS (@RSSorg) August 13, 2022

विपक्ष की ओर से किया गया था हमलाव

याद दिला दें, कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ‘प्रोफाइल' तस्वीर पर तिरंगा लगाने का आग्रह किया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राष्ट्रध्वज को प्रति संघ के रुख को लेकर उसकी आलोचना करते नजर आये थे। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संघ का स्पष्ट जिक्र करते हुए इस महीने की शुरुआत में सवाल किया था कि क्या नागपुर में अपने मुख्यालय पर 52 साल तक राष्ट्रध्वज नहीं फहराने वाला संगठन अपने सोशल मीडिया खातों की प्रोफाइल तस्वीर पर तिरंगा लगाने के प्रधानमंत्री के आग्रह को मानेगा।

अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने भी फहराया तिरंगा

आज से देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में घरों और दुकानों पर तिरंगा फहराया जा रहा है। तिरंगा रैलियां निकाली जा रही हैं। इसमें राष्ट्रभक्ति का जोश और उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। सीएम योगी ने यूपी की राजधानी लखनउ में अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago