UPSC 2021 Topper- यूपीएससी में फिर दिखा लड़कियों का जलवा, यहां जानिए श्रुति के अलावा अन्य महिला टाॅपर्स के बारे में

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2021का फाइनल रिजल्ट सोमवार को डिक्लेयर कर दिया गया है। जिसमें हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। ऐसे में फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद अब टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शामिल होते हैं। कड़ी मेहनत से कई अभ्यर्थी अपने सपने को पूरा करते हैं। इन अभ्यर्थियों की लिस्ट में लड़कियों का नाम भी शामिल है। हर साल सैकड़ों लड़कियां यूपीएससी की परीक्षा पास कर  प्रशासनिक सेवा में जाती हैं। इस साल यूपीएससी की परीक्षा में टॉपर्स की लिस्ट में लड़कियां सबसे आगे हैं। UPSC परीक्षा 2021में तीन लड़कियों ने टॉप किया है। इन तीनों लड़कियों की सफलता की कहानी खास है। चलिए जानते हैं यूपीएससी सीएसई परिणाम 2021की टाॅप तीन महिला अभ्यर्थियों के बारे में।

यूपीएससी परीक्षा में महिलाओं का दबदबा

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीएससी सीएसई परीक्षा परिणाम सूची में पहले स्थान पर श्रुति शर्मा का नाम शामिल है। दूसरी टॉपर अंकिता अग्रवाल और तीसरी टॉपर गामिनी सिंगला हैं। परीक्षा में कुल 685अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें से 508पुरुष और 177महिलाएं हैं। महिलाओं का आंकड़ा भले ही पुरुष अभ्यर्थियों की तुलना में कम हो लेकिन टाॅप तीन में महिलाओं ने जगह बनाकर अपना दबदबा बना लिया है।

श्रुति शर्मा

यूपीएससी में ऑल इंडिया रैंक पर पहला स्थान पाने वालीं श्रुति शर्मा बिजनौर के धामपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली में रहकर पूरी की। श्रुति ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। आगे की पढ़ाई के लिए श्रुति ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। जेएनयू से डिग्री लेने वाली श्रुति जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी से यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।

अंकिता अग्रवाल

सिविल सेवा परीक्षा 2021की सूती में अंकिता अग्रवाल दूसरे स्थान पर हैं। अंकिता अग्रवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया है। इसके बाद आईएएस की परीक्षा भी उन्होंने दिल्ली में रहकर की। नई दिल्ली के राजिंदर नगर इलाके में स्थित एक कोचिंग से उन्होंने सीएसई की तैयारी की है। इसके पहले साल 2019में सिविल सेवा परीक्षा में अंकिता अग्रवाल ने 236वीं रैंक प्राप्त हुई थी।

गामिनी सिंगला

गामिनी सिंगला यूपीएससी परीक्षा 2021में अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी रैंक पर हैं। गामिनी सिंगला चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, पीईसी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। दामिनी सिंगना ने अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरा सपना पूरा हो गया। मैने प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का निर्णय लिया था ताकि देश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम कर सकूं। सिंगला इस समय पंजाब के आनंदपुर साहिब में अपने परिवार से साथ हैं। दूसरे प्रयास में सिविल सेवा की परीक्षा पास करने वाली सिंगना ने कहा कि उन्होंने सेल्फ स्टडी की। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने पिता को दिया।

ये हैं सिविल सेवा परीक्षा 2021के टॉपर…

पहला स्थान – श्रुति शर्मा

दूसरा स्थान- अंकिता अग्रवाल

तीसरा स्थान – गामिनी सिंगला

चौथा स्थान – ऐश्वर्य वर्मा

पांचवां स्थान – उत्कर्ष द्विवेदी

छठा स्थान – यक्ष चौधरी

सातवां स्थान – सम्यक एस जैन

आठवां स्थान – इशिता राठी

नौवां स्थान – प्रीतम कुमार

दसवां स्थान – हरकीरत सिंह रंधावा

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago